- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
इंदौर-पटना के होंगे 3 फेरे ,शिप्रा एक्सप्रेस प्रतिदिन चलेगी
उज्जैन। रेलवे सुविधाओं के क्षेत्र में लगातार पिछड़ रहे उज्जैन जैसे धार्मिक नगर के लिये यह अच्छी खबर है कि इंदौर-पटना एक्सप्रेस के सप्ताह में 2 के स्थान पर अब 3 फेरे होंगे, वहीं इंदौर-हावड़ा शिप्रा एक्सप्रेस सप्ताह में तीन दिन के स्थान पर अब प्रतिदिन चलेगी।
रेल सुविधाओं के संबंध में पश्चिम रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य महेन्द्र गादिया ने कहा उज्जैन जैसे धार्मिक महत्व वाले स्थल के लिये इंदौर वाया देवास पुरी एक्सप्रेस को उज्जैन से चलाने के प्रस्ताव पर भी रेल मंत्री ने सकारात्मक संकेत दिये हैं। देवास से उज्जैन की रेलवे दूरी 35 किलोमीटर है, लेकिन इसके विस्तार से न सिर्फ यात्रियों में बढ़ोत्तरी होगी बल्कि रतलाम, दाहोद, कोटा आदि क्षेत्रों से उज्जैन आने वाले श्रद्धालुओं व यात्रियों को भी उज्जैन से जगन्नाथपुरी ट्रेन का साप्ताहिक विकल्प मिल जायेगा।
इसके अलावा शिप्रा एक्सप्रेस रोज चलेगी तो जिला मुख्यालय आने वालों तथा सफर करने वालों और ज्यादा सुविधा मिल पायेगी। इसके साथ ही इंदौर-पुणे गाड़ी का स्टापेज खाचरौद में भी स्वीकृत कर दिया गया है। अब गाड़ी खाचरौद भी रुकेगी जिससे जिले के खाचरौद तहसील रहवासियों को और आसपास क्षेत्रों से आने वालों को सुविधा का लाभ मिलेगा।