- गंगा दशहरा पर महाकाल मंदिर में शुरू हुई 16 घंटे की अखंड नृत्य आराधना, शयन आरती तक कलाकार देंगे नृत्यांजलि
- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
कालिदास कॉलेज में छात्राओं ने लगाया ताला, प्राचार्य सहित सभी स्टाफ बाहर, कलेक्टर को बुलाने पर अड़ीं
उज्जैन। सुबह कालिदास कॉलेज की छात्राओं ने नई बिल्डिंग में कॉलेज लगाने की मांग को लेकर तालेबंदी कर दी, इस कारण कॉलेज प्राचार्य सहित स्टाफ का कोई भी कर्मचारी कॉलेज में प्रवेश नहीं कर पाया। छात्राओं की मांग थी कि कलेक्टर को यहां बुलाओ उन्हीं को ज्ञापन सौंपेंगे।रोजाना की तरह आज भी कालिदास कालेज की छात्राएं यहां पहुंची, लेकिन वे पढ़ाई नहीं आंदोलन के मूड में थीं। छात्रसंघ अध्यक्ष दीक्षा शर्मा अपने घर से ताला लेकर आई थीं और अन्य छात्राओं के साथ कालेज मिलकर उन्होंने चैनल गेट पर ताला लगा दिया।
इस दौरान प्राचार्य डॉ. महेश शर्मा सहित अन्य स्टाफ को कालेज के बाहर कर दिया गया। छात्रसंघ अध्यक्ष दीक्षा शर्मा ने बताया कि एक वर्ष से अधिक बीत गया कॉलेज की नई बिल्डिंग रामजनार्दन मंदिर के सामने निर्मित हो रही है जिसका काम अब तक पूरा नहीं हो पाया है। बियाबानी-तेलीवाड़ा मार्ग स्थित किराये के भवन में वर्षों से कॉलेज संचालित हो रहा है जिसका संधारण नहीं होने से यहां दीवारों का प्लास्टर गिरता है और किसी भी दिन दुर्घटना हो सकती है।
1500 छात्राएं अध्ययनरत…
कालिदास कन्या महाविद्यालय संभाग का लीड कॉलेज होने के साथ ही यहां पर 1500 छात्राएं अध्ययनरत हैं, लेकिन यह कॉलेज वर्षों से मालवा महिला कल्याण परिषद की बिल्डिंग में किराये से संचालित होता है। इस बिल्डिंग के आधे हिस्से में महिला एवं बाल विकास विभाग का कार्यालय भी संचालित होता है।
15 अगस्त तक तैयार हो पाएगी नई बिल्डिंग
कालिदास कालेज के लिये रामजनार्दन मंदिर के सामने नई बिल्डिंग का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। ठेकेदार का कहना है कि 15 अगस्त तक नई बिल्डिंग को हैंडओवर कर दिया जायेगा। छात्राओं की मांग उचित है। समस्या से ऊर्जा मंत्री व कलेक्टर भी वाकिफ हैं। छात्राएं कलेक्टर को बुलाने पर अड़ी हैं। कॉलेज स्टाफ को भी अंदर प्रवेश नहीं दिया जा रहा। कलेक्टर से चर्चा कर रहे हैं।