- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 21-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 20-08-2026
- उज्जैन पहुंचेंगे सीएम मोहन यादव, सिंहस्थ बचाव दल के प्रशिक्षुओं से करेंगे संवाद; एलिवेटेड ब्रिज के भूमिपूजन की भी संभावना
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 19-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 17-08-2026
तलाक के दो दिन पहले प्रॉपर्टी ब्रोकर ने लगाई फांसी
उज्जैन। पत्नी से कोर्ट में चल रहे तलाक के मामले में शुक्रवार को तारीख थी इसके दो दिन पहले युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जीवाजीगंज पुलिस ने मामला जांच में लिया है। बबलू पिता मोहनलाल 27 वर्ष निवासी ग्यारसी नगर ने बीती रात बैडरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दो तीन घंटों तक बबलू के कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को शंका हुई।
दरवाजा तोड़कर देखा तो बबलू फांसी पर लटका हुआ था। सुबह जिला चिकित्सालय में शव का पीएम हुआ जहां परिजनों ने बताया कि बबलू प्रॉपर्टी का काम करता था। उसका पत्नी से तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा था जिसकी शुक्रवार को तारीख लगी थी। उसके पहले ही बबलू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।