- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
वक्फ की जमीन पर बने स्कूल, कॉलेज व अस्पताल
केंद्र सरकार द्वारा वक्फ बोर्ड की खाली जमीन पर शॉपिंग मॉल एवं सिनेमाघर बनाने की योजना तैयार की है ताकि इससे होने वाली आमदनी का उपयोग मुस्लिम समुदाय के सशक्तिकरण के लिए किया जा सके। देशभर में वक्फ बोर्ड की लगभग छह लाख एकड़ जमीन है। इसमें से काफी जमीन खाली पड़ी हुई है। कब्रिस्तान एवं धार्मिक स्थल भी वक्फ बोर्ड के अंतर्गत आते हैं। केंद्र सरकार द्वारा वक्फ बोर्ड की जमीन पर शॉपिंग मॉल एवं सिनेमाघर बनाने की जो योजना बनाई है उसको लेकर मुस्लिम समाज के वरिष्ठ प्रबुद्धजनों एवं अन्य लोगों से से चर्चा की गई तो उन्होंने अपने विचार इस प्रकार व्यक्त किए।
समाज को होगा फायदा
केंद्र सरकार ने वक्फ बोर्ड पर शॉपिंग मॉल एवं सिनेमाघर बनाने की योजना बनाई है उससे निश्चित रूप से समाज को फायदा पहुंचेगा क्योंकि होने वाली आमदनी से मुस्लिम समाज के गरीब वर्ग का विकास हो सकेगा। इसके अलावा खाली जमीन का भी सदुपयोग होगा क्योंकि कई जगह पर वक्फ बोर्ड की जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा है। वक्फ बोर्ड की जमीन पर शॉपिंग मॉल एवं सिनेमाघर के अलावा स्कूल, कॉलेज एवं अस्पताल का भी निर्माण करवाया जाए।