- 40° के पार तापमान, फिर भी नहीं थमी आस्था: महाकाल में रोज 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालु; पहली बार महाकाल लोक में शुरू हुआ फोगिंग सिस्टम
- उज्जैन की 5 माह की बच्ची SMA-1 से जूझ रही: 15 करोड़ के इंजेक्शन के लिए जंग, सोनू सूद ने बढ़ाया हाथ; भोपाल एम्स में चल रहा इलाज
- 15 साल पहले खत्म हो चुकी थी लीज; हाईकोर्ट से स्टे हटते ही UDA का एक्शन, बेगमबाग में 5 मकान तोड़े; अब तक 30 से ज्यादा निर्माण हटाए जा चुके
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, पंचामृत अभिषेक के बाद पुष्पों से दिव्य श्रृंगार
- सप्तसागर विकास को गति देने के निर्देश: निगम आयुक्त ने चार प्रमुख जलाशयों का किया निरीक्षण, गहरीकरण-सौंदर्यीकरण पर जोर
महाकाल मंदिर :श्रावण में बिगड़ सकते है भीड़ व दबाव की स्थिति में हालात
उज्जैन। महाकाल मंदिर में यहां-वहां ठप्प पड़ी संचार एवं नेटवर्क व्यवस्था का भारी खामियाजा आम श्रद्धालुओं को कभी उठाना पड़ सकता है। शिकायतों के बावजूद भी संचार एवं नेटवर्क व्यवस्था की तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
अक्षरविश्व ने इस संबंध में पड़ताल की तो आम श्रद्धालु जिस कतार से फैसिलीटि सेंटर से झिग-झेग बैरिकेटिंग से होकर दर्शन के लिए मंदिर में प्रवेश करते है वही चैक पाईंट पर टेलिफोन खराब था और ना एलाउंसमेंट के लिए यहां माईक सेट था।
यहां पर ड्यूटी कर रहे पुलिस आरक्षक ब्रजेंद्रसिंह भारती से पूछा गया तो उनका कहना था कि मेरी आज यहां ड्यूटी लगी है और ऐसी स्थिति में मैं अपने वरिष्ठ अधिकारी को या सुरक्षा प्रभारी को अपने मोबाइल या फिर स्वयं जाकर ही भीड़ दबाव व अन्य व्यवस्थाओं संबंधी जानकारी दे पा रहा हूं। यही स्थिति फैसिलीटि सेंटर सभागृह आदि की भी है और यहां ड्यूटीरत कर्मचारी कोई आकस्मिक संदेश कंट्रोल रूम तक पहुंचाने के लिए इन टेलीफोन के सुधरने तथा माईक सेट व्यवस्था सुधार का इंतजार कर रहे है।
वृद्ध महिला घबराई तो हुए परेशान
गुरुवार को भी जब सुबह एक 65 वर्षीय वद्धा कतार मार्ग में घबराहट होने, चक्कर आने जैसी स्थिति में पहुंची तो इन इंतजामों की कमी खुली। शुक्र रहा कि वृद्ध महिला शीघ्र ठीक हो गई अन्यथा इस कमी के चलते एक बार फिर प्रशासन की ढिलाई नजर आती।
इनका है कहना
आपने जो कमियां बताई है इन्हें दूर कराया जाएगा। इसके अलावा भी अलग से सेट दिए गए है जिससे बात हो सकती है।
अभिषेक दुबे ,प्रशासक महाकाल मंदिर