- 40° के पार तापमान, फिर भी नहीं थमी आस्था: महाकाल में रोज 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालु; पहली बार महाकाल लोक में शुरू हुआ फोगिंग सिस्टम
- उज्जैन की 5 माह की बच्ची SMA-1 से जूझ रही: 15 करोड़ के इंजेक्शन के लिए जंग, सोनू सूद ने बढ़ाया हाथ; भोपाल एम्स में चल रहा इलाज
- 15 साल पहले खत्म हो चुकी थी लीज; हाईकोर्ट से स्टे हटते ही UDA का एक्शन, बेगमबाग में 5 मकान तोड़े; अब तक 30 से ज्यादा निर्माण हटाए जा चुके
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, पंचामृत अभिषेक के बाद पुष्पों से दिव्य श्रृंगार
- सप्तसागर विकास को गति देने के निर्देश: निगम आयुक्त ने चार प्रमुख जलाशयों का किया निरीक्षण, गहरीकरण-सौंदर्यीकरण पर जोर
ऋषि नगर में फायनेंस कंपनी के फील्ड ऑफिसर के साथ सुबह 9:30 बजे लूट
उज्जैन। भारत फायनेंस कंपनी के फील्ड ऑफिसर को बाइक सवार बदमाशों ने ऋषि नगर में मारपीट कर रुपयों से भरा बैग छीन लूटा और उसकी बाइक की चाबी निकालकर बाइक से भाग गये। घायल कर्मचारी ने पुलिस व ब्रांच मैनेजर को लूट की फोन पर सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच करते हुए बदमाशों की तलाश प्रारंभ की है।
राजपाल बडग़ुर्जर पिता गोकुलसिंह निवासी शांति नगर भारत फायनेंस कंपनी में पिछले ढाई वर्षों से फील्ड ऑफिसर के पद पर काम करते हुए कलेक्शन का काम करता है।
राजपाल सुबह करीब 7 बजे घर से निकला और घासमंडी, बागपुरा से होते हुए पंचमपुरा में कलेक्शन लेने पहुंचा था। तीनों जगह से राजपाल ने 29235 रुपये एकत्रित किये व बड़े बैग के अंदर रखे छोटे बैग में रुपये डालकर पंचमपुरा से करीब 9.30 बजे ऋषि नगर की ओर मुड़ा उसी दौरान टर्न पर एक बाइक पर सवार होकर आये दो बदमाशों ने राजपाल की बाइक डिस्कवर एमपी 09 एमसी 1866 में टक्कर मारी।
राजपाल जमीन पर गिरा तो दोनों युवकों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। राजपाल कुछ समझ पाता उसके पहले दो नकाबपोश बदमाश पीछे से बाइक पर आये और राजपाल की बाइक पर लटका रुपयों से भरा बैग लेकर बाइक से भाग गए।
इसी दौरान मारपीट कर रहे युवकों ने राजपाल को जमीन पर पटका व उसकी बाइक की चाबी निकालकर वह भी मौके से भाग निकले। राजपाल ने तुरंत ब्रांच मैनेजर अनिल माहेश्वरी, ब्रांच के क्रेडिट मैनेजर विजेंद्रसिंह राजपूत को फोन पर लूट की सूचना दी, इसके बाद डायल 100 पर सूचना दी जिसके तुरंत बाद माधव नगर थाने का पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा और राजपाल द्वारा घटनाक्रम बताने के बाद बदमाशों की तलाश प्रारंभ की।