- महाकाल मंदिर पहुंचे फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर, भस्म आरती में शामिल होकर किया पूजन-अभिषेक
- सावन में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए काल भैरव मंदिर को ₹10 लाख के बैरिकेड्स भेंट, उज्जैन पहुंची पहली खेप
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 26-07-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 25-07-2026
- मानसून सत्र का समापन: मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, विकास और जनकल्याण पर दिया विशेष जोर
ब्राह्मण समाज जानापाव यात्रा के लिए रवाना
उज्जैन। ब्राह्मण समाज आज महू के निकट भगवान परशुराम की जन्मस्थली जानापाव तीर्थ यात्रा के लिए रवाना हुआ। भगवान परशुराम के पूजन के साथ यात्रा आरंभ हुई। पूजन स्वामी रंगनाथाचार्य महाराज महामंडलेश्वर आचार्य शेखर महाराज ने किया। ब्राह्मण समाज के पं. दिनेशचंद्र त्रिपाठी, राजेश शर्मा, नीलेश शर्मा, जियालाल शर्मा सहित बड़ी संख्या में महिला पुरुष भगवान परशुराम के जयकारे लगाते हुए निजी वाहनों में सवार होकर जानापाव तीर्थ यात्रा के लिए रवाना हुए। यात्रा दर्शन उपरांत रात को पुन: लौट आएगी।