- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 21-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 20-08-2026
- उज्जैन पहुंचेंगे सीएम मोहन यादव, सिंहस्थ बचाव दल के प्रशिक्षुओं से करेंगे संवाद; एलिवेटेड ब्रिज के भूमिपूजन की भी संभावना
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 19-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 17-08-2026
जहां भीड़ रहती वहीं चलाता था नकली नोट
उज्जैन। महाकाल पुलिस ने २ लाख ७१ हजार रुपये के दो हजार, 500 व 200 के नकली नोटों के साथ एक नाबालिग सहित दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की पूछताछ में नकली नोट छापने वाले युवक ने कबूला कि वह भीड़ वाले बाजार में नाबालिग की मदद से नकली नोट चलाता था। पुलिस उक्त दोनों को कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिये रिमाण्ड मांगेगी।
पुलिस के अनुसार राम सनोढिय़ा उर्फ सिसौदिया पिता गोविंद सिसौदिया निवासी मंगली पेठ जिला सिवनी ए-४ साइज के कागज पर असली नोट की दोनों तरफ से कलर प्रिंट निकालता और उसे आपस में चिपका देता था। कागज के बीच में चमकीली पन्नी की कतरन भी लगाता ताकि नोट असली दिखाई दे। युवक के साथ एक नाबालिग को भी गिरफ्तार किया है। एसआई निरंजन शर्मा व आरक्षक इंद्रविक्रमसिंह को महाकाल क्षेत्र स्थित भोजनालय के संचालक ने नकली नोट चलाने वाले नाबालिग की सूचना दी थी। नाबालिग ने पुलिस को बताया कि नकली नोट उसे राम सनोढिय़ा ने दिया है। पुलिस ने राम सनोढिय़ा को हिरासत में लेकर पूछताछ की जिसके बाद उसके कब्जे से २.१७ लाख के नकली नोट, कलर प्रिंटर, मोबाइल व अन्य सामान जब्त किया गया।