- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
पॉलीथिन प्रतिबंध के लिए फिर से चलेगा अभियान
उज्जैन। 24 मई 2017 से राज्य भर में किसी भी तरह की पॉलीथिन के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है बावजूद इसके इस प्रतिबंध का सख्ती से पालन नहीं हो रहा इधर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा नगर निगम टीम के साथ संयुक्त रूप से पॉलिथीन के उपयोग करने वालों पर कार्यवाही के लिए अभियान चलाए जाने की बात कही जा रही है।
क्षेत्रीय अधिकारी त्रिवेदी बताते हैं की हमारे पास दंडात्मक कार्यवाही का अधिकार नहीं है इसलिए नगर निगम की टीम को साथ रखना आवश्यक है पिछली मुहिम में भी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अपने नगर में पॉलीथिन पर प्रतिबंध के लिए साझा अभियान चलाया था।
ऐसे हो रहा पॉलीथिन का उपयोग
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का भी मानना है कि दूध, दही, तेल भी आदि के लिए पॉलीथिन का सहारा लिया जा रहा है वही सब्जी, बाजार से अन्य सामग्री लाने पर भी लोग पॉलीथिन का उपयोग कर रहे हैं।
15 हजार काटन के बैग बांटे
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी पीके त्रिवेदी के अनुसार पर्यावरण जागरूकता के लिए हमने 5 जून से अभी तक जिले में 15 हजार कॉटन बैग बांटे हैं तथा लोगों से सहयोग की अपील भी की है कि वह भविष्य में पॉलिथीन का उपयोग ना करें।