- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
कलेक्टर ने उप जिला निर्वाचन अधिकारी भी बदला, कनाश को महिदपुर एसडीएम बनाया
उज्जैन। कलेक्टर मनीषसिंह विधानसभा चुनाव से पहले अपनी पूरी टीम बनाने की कवायद में जुटे हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी को भी उन्होंने बदल दिया है। शैली कनाश की जगह महिदपुर के एसडीएम आरपी वर्मा को उप जिला निर्वाचन अधिकारी बनाया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी कनाश को महिदपुर एसडीएम बना दिया है। इसे बड़े परिवर्तन के तौर पर देखा जा रहा है। कलेक्टर सिंह कनाश की कार्यशैली से संतुष्ट नहीं थे। पिछले लंबे समय से वे विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर असंतोष जता चुके थे।