- सिंहस्थ के लिए पुलिस को तैयार कर रहा प्रशासन: उज्जैन में पुलिस अफसरों की 21 दिन की खास ट्रेनिंग शुरू, 41 विषयों पर रहेगा फोकस; 117 अधिकारी बनेंगे “मास्टर ट्रेनर”
- उज्जैन में भस्म आरती में शामिल हुए बिहार के पूर्व डिप्टी CM विजय सिन्हा: नंदी हॉल में बैठकर किए दर्शन, महाकाल से मांगा आशीर्वाद
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: त्रिपुण्ड, त्रिशूल और डमरू से सजे बाबा, गूंजी ‘जय श्री महाकाल’
- उज्जैन में तपिश का प्रकोप: 40-41°C पर अटका पारा, अगले 4 दिन में और बढ़ेगी गर्मी; स्वास्थ्य विभाग सतर्क, हीट मरीजों के लिए विशेष वार्ड तैयार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर सख्ती: मुख्य सचिव ने कहा—समय से पहले पूरे हों काम, बारिश से पहले बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करें; मेडिसिटी, सड़क और पुल निर्माण की भी समीक्षा की
भक्तों की रक्षा के लिए महाकाल को बांधेंगे रक्षा सूत्र…
उज्जैन। रक्षाबंधन पर ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर में रक्षा सूत्र समर्पित कर भक्तों की रक्षा का आशीर्वाद मांगा जाएगा। भस्म आरती में बाबा महाकाल को पूजन-अर्चन के साथ राखी बांधी जाएगी, फिर लड्डू महाभोग समर्पित होगा। शिव नगरी में रक्षाबंधन पर्व पर श्रावण मास की पूर्णता भी होने जा रही है। महाकाल मंदिर में सबसे पहले राखी चढ़ेगी तथा रक्षा सूत्र के साथ बहनें अपने भाइयों की रक्षा के लिए आशीर्वाद मांगेंगी। पूजन के संबंध में घनश्याम गुरु आशीष गुरु ने बताया कि भस्म आरती में बाबा को विशालकाय राखी समर्पित की जाएगी और प्रत्येक दर्शनार्थी को लड्डू महाभोग का प्रसाद वितरित किया जाएगा।