- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
- 13 साल बाद बने दुर्लभ संयोग में उज्जैन में उमड़ा आस्था का सैलाब, शनि जयंती और शनिचरी अमावस्या पर देशभर से पहुंचे श्रद्धालु; शनि मंदिर में स्नान के बाद कर रहे दान-पुण्य
जनता से जुड़ी समस्याओं का समाधान तीव्र गति से किया जाये, कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की बैठक में दिये निर्देश
सभी राजस्व अधिकारी ध्यान दें कि जनता से जुड़ी समस्याओं का निराकरण शीघ्रता से किया जाये। इनमें किसी प्रकार की देरी नहीं हो। एसडीएम सभी पटवारियों के साथ हफ्ते में एक दिन तथा कोटवारों के साथ माह में एक दिन अनिवार्य रूप से बैठक करें। ये निर्देश कलेक्टर संकेत भोंडवे ने राजस्व अधिकारियों की बैठक में दिये। सीईओ जिला पंचायत रूचिका चौहान भी बैठक में मौजूद थीं।
कलेक्टर ने बैठक में निर्देश दिये कि आरबीसी 6(4) के प्रकरणों में तीव्रता से कार्यवाही कर 15 सितम्बर तक स्वीकृति और राशि वितरण कर दें। राजस्व न्यायालयों में काम हो रहा है, यह आम जनता को दिखे भी। पटवारी अपनी फील्ड में पहुंच रहा है, यह सुनिश्चित करें। सीमांकन प्रकरणों में मेहनत करके अधिकारी निपटारा करें। बीएलओ की नियुक्ति नये सिरे से करते हुए युक्तियुक्तकरण का ध्यान रखा जाये। स्थानीय निकायों को लोक सेवा केन्द्रों में ऑपरेटर और अन्य सामग्री व्यवस्था के लिये एक-एक लाख रूपये दिये जायेंगे।
इसी प्रकार ई-गवर्नेंस के लिये ऑपरेटर तथा सामग्री व्यवस्था के लिये दो-दो लाख रूपये प्रत्येक तहसील को देंगे। हर हलके में भूखण्डधारकों को प्रमाण-पत्रों का वितरण किया जायेगा। प्रत्येक तहसील स्तर पर हजार या उससे ज्यादा प्रमाण-पत्रों के वितरण के लिये कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। एसडीएम नई आबादियों के लिये भी प्रस्ताव भेज सकते हैं।