- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
- 13 साल बाद बने दुर्लभ संयोग में उज्जैन में उमड़ा आस्था का सैलाब, शनि जयंती और शनिचरी अमावस्या पर देशभर से पहुंचे श्रद्धालु; शनि मंदिर में स्नान के बाद कर रहे दान-पुण्य
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेकर समय-सीमा में निराकृत करें
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में लम्बित विभागवार प्रकरणों की समीक्षा कलेक्टर संकेत भोंडवे ने शुक्रवार को आयोजित बैठक में की। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्राप्त शिकायतों पर गंभीरता से कार्यवाही करते हुए समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करें। इसके साथ ही कलेक्टर ने विभागों के द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा भी की।
सिंहस्थ मेला कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित इस बैठक में कलेक्टर ने शिक्षा, आदिम जाति कल्याण विभागों को निर्देश दिये कि विद्यार्थियों को आवास भत्ता प्रकरण स्वीकृति से पूर्व अनुमति ली जाये। पहले छात्रावासों को पूर्ण क्षमता में आवंटित किया जाये, उसके बाद यदि विद्यार्थियों को छात्रावास में प्रवेश नहीं मिलता है तो ही आवास भत्ता स्वीकृत करें। छात्रवृत्ति प्रकरणों में स्वीकृति और भुगतान शत-प्रतिशत सात दिवस में कर दिया जाये।
कलेक्टर ने नागदा में पर्यावरण प्रदूषण की शिकायत आने का जिक्र करते हुए उद्योग विभाग के अधिकारियों को मौका निरीक्षण के निर्देश दिये। जिला परिवहन अधिकारी को यह सुनिश्चित करने को कहा कि स्कूल वाहनों में सर्टिफाइड गैस किट ही स्थापित हो। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि सघन निरीक्षण करते हुए नकली मावे और प्रदूषित खाद्य सामग्री पर अंकुश लगाया जाये।