- उज्जैन में युवती पर बीच सड़क जानलेवा हमला: पहले पीछा करने की शिकायत, कार्रवाई न होने के 11 दिन बाद आरोपी ने किए 14 चाकू के वार
- उज्जैन पहुंचे दिग्विजय सिंह, राम मंदिर ट्रस्ट पर साधा निशाना: चंपत राय के खिलाफ कार्रवाई की मांग, कांग्रेस चलाएगी जनजागरण अभियान
- उज्जैन में सिंहस्थ-2028 की तैयारियों पर बड़ी कार्यशाला, सीएम मोहन यादव बोले- 40 करोड़ श्रद्धालुओं के लिए हर स्तर पर हों पुख्ता इंतजाम
- महाकाल मंदिर में शनिवार की भस्म आरती, राजा स्वरूप में भक्तों को दिए दिव्य दर्शन
- Ujjain Blast Case: बड़नगर विस्फोट मामले में ATS की एंट्री, फोरेंसिक जांच के बीच क्रेन मालिक का बयान आया सामने
म.प्र.मानव अधिकार आयोग का स्थापना दिवस 13 सितम्बर को मनाया जायेगा, ‘बाल श्रम एवं बाल अधिकार’ विषय पर कार्यक्रम आयोजित होगा
म.प्र.मानव अधिकार आयोग का स्थापना दिवस 13 सितम्बर को मनाया जायेगा। आयोग की मंशानुसार पुलिस कंट्रोल रूम में 13 सितम्बर को प्रात: 11 बजे कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। इस अवसर पर बाल श्रम एवं बाल अधिकार विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक एम.एस.वर्मा करेंगे और विशेष अतिथि सहायक श्रम पदाधिकारी आर.के.तिवारी, किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य लोकेन्द्र शर्मा तथा चाईल्ड लाइन के नोडल डायरेक्टर डॉ.संदीप जोशी रहेंगे।