- कार्तिक आर्यन ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, शयन आरती में हुए शामिल; ओडिशा के मंत्री ने भी भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
- उज्जैन फ्रीगंज में ड्राई फ्रूट्स दुकान में भीषण आग: तीन दमकलों की मदद से बुझाई गई, शॉर्ट सर्किट की आशंका
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 21-07-2026
- नशामुक्ति अभियान को मिला जनसमर्थन, 1200 विद्यार्थियों ने रैली निकालकर दिया जागरूकता का संदेश
- उज्जैन नगर निगम में 57 कर्मचारियों को मिली पदोन्नति, आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने जारी किए आदेश; सिंहस्थ-2028 से पहले प्रशासनिक व्यवस्था को मिलेगी मजबूती
आज सुबह जलाधारी बेचने घूम रहे चोर को पुलिस ने पकड़ा
8 सितम्बर को जागीपुरा स्थित शंकरतीर्थ आश्रम में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश को महाकाल पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पटनी बाजार क्षेत्र में भगवान की जलाधारी बेचने की नीयत से घूमते गिरफ्तार किया और पूछताछ के बाद मंदिर की दानपेटी व नकदी भी बरामद किये गए।
विक्रम सोलंकी पिता रामचंद्र निवासी शंकरतीर्थ आश्रम जोगीपुरा हरसिद्धि द्वारा 8 सितम्बर को महाकाल थाने में मंदिर में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया था कि अज्ञात बदमाश ने दोपहर के समय मंदिर की जलाधारी, दानपेटी सहित अन्य सामान चोरी कर लिया है। थाने के प्र.आ. विक्रम सिंह को कल मुखबिर से सूचना मिली कि अज्ञात युवक भगवान की जलाधारी बेचने की नीयत से घूम रहा था।
विक्रम सिंह ने अपने साथी आर. इंद्रविक्रम, सुदेश खोड़े के साथ पटनी बाजार क्षेत्र में बदमाश की घेराबंदी की और थाने लाकर पूछताछ शुरू की। विक्रम सिंह के अनुसार बदमाश का नाम दिनेश उर्फ मेढ़ा पिता मुन्नालाल भील निवासी मीडियाखेड़ी रतलाम है। दिनेश से पूछताछ के बाद चोरी गई दानपेटी भी बरामद कर ली गई है जिसमें 1700 रुपये नकद थे। बताया जाता है कि दिनेश आदतन चोर है और शहर के विभिन्न थानों में उसके खिलाफ चोरी के प्रकरण पूर्व से दर्ज हैं।