- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
71वीं राज्य स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में आलाप, प्रभात- अनुराग फाइनल में
कटनी में आयोजित हो रही 71वीं राज्य स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में उज्जैन के खिलाडिय़ों का शानदार प्रदर्शन जारी है। 16 वर्षीय आलाप मिश्रा ने पुरुष एकल के फाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में आलाप ने धार के संजय को 21-19,21-9 से हराकर पिछले माह अंडर 19 आयु वर्ग के फाइनल में मिली हार का बदला लिया। इस प्रतियोगिता में सबसे कठिन ड्रॉ होने के बावजूद आलाप ने शुरुआती दौर में अपने से आयु और अनुभव में बड़े खिलाडिय़ों को हराया।
फाइनल में उनका मुकाबला गत वर्ष के उपविजेता धार के शुभम प्रजापति से होगा। पुरुष युगल में भी उज्जैन के प्रभात-अनुराग ने अपनी वरीयता के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल मुकाबले में उन्होंने धार के प्रतीक सिंह और इंदौर के रोमित डोडेजा की जोड़ी को रोमांचक मुकाबले में 26-24,21-19 से हराया। फाइनल में उनका मुकाबला धार के शुभम और पीयूष की जोड़ी से होगा।
उज्जैन की टीम शलाका बैडमिंटन हॉल में दिलीप महाजन के मार्गदर्शन में प्रभात सिरसट से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। उज्जैन टीम के खिलाडिय़ों की जीत पर जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के पदाधिकारियों, सदस्यों और खिलाडिय़ों ने हर्ष व्यक्त किया है।