- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
पहले मारपीट की और रात में घर के ताले तोड़कर जेवरों पर कर दिया हाथ साफ
उज्जैन। शंकरपुर मक्सीरोड़ पर रहने वाले एक ड्रायवर की पत्नी व मां के साथ पड़ोसी रिश्तेदारों ने शाम को मारपीट की और देर रात घर के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला जिसकी शिकायत ड्रायवर ने चिमनगंज थाने में दर्ज कराई है। जितेन्द्र राठौर पिता जगदीश निवासी शंकरपुर ने बताया कि वह और उसका भाई ड्रायवर हैं। दोनों काम पर गये थे। शाम को पड़ोस में रहने वाले अंकल बबलू पिता रूगनाथ ने उसकी पत्नी अनिता व मां के साथ मारपीट की थी इस कारण पत्नी अपने मकान में ताला लगाकर सास ससुर के कमरे में सोने चली गई।
इसी का फायदा उठाते हुए अंकल बबलू सहित रोड़ी, बाटा, दिनेश ने सूने मकान के ताले तोड़कर गोदरेज व पेटी में रखे चांदी के ढाई किलो आभूषण, 5 ग्राम सोने का मंगलसूत्र, 18 हजार रुपये नगद आदि चोरी कर लिये। सुबह जितेन्द्र की पत्नी अनिता अपने घर पहुंची तो ताला टूटा देखा जिसकी सूचना पुलिस को दी गई।