- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
उज्जैन ब्राह्मण महाकुंभ : देशभर से पहुंचे हजारों ब्राह्मण परिवार
उज्जैन। दशहरा मैदान पर अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज द्वारा महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है जिसमें प्रदेश भर के हजारों ब्राह्मण परिवार के साथ यहां पहुंचे और अपनी एकता की ताकत भी दिखाई। सुबह 11 बजे से कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत हुई जिस दौरान सांस्कृतिक व राष्ट्रीय कार्यक्रमों की प्रस्तुति बच्चों द्वारा दी गई।
एस्ट्रोसिटी एक्ट का विरोध, आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग सहित प्रदेश में ब्राह्मण बोर्ड की स्थापना, मंदिरों से शासन का हस्तक्षेप बंद करने की मांगों को लेकर अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज द्वारा दशहरा मैदान पर महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है।
समाज के पदाधिकारी रामेश्वर दुबे ने बताया कि मध्यप्रदेश सहित अन्य 6 प्रदेशों से ब्राह्मण विप्रजन इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिये परिवार के साथ पहुंच रहे हैं। सुबह 11 बजे कार्यक्रम के प्रारंभ में मंच पर बच्चों द्वारा राष्ट्रीय व सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं जबकि दोपहर 1 बजे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंच पर पहुंचेंगे। दोपहर 12 बजे तक दशहरा मैदान पर 10 हजार से अधिक ब्राह्मण परिवार सहित एकत्रित हो चुके थे जबकि लोगों के आने का सिलसिला जारी था।
अलग-अलग स्थानों से पहुंचे जुलूस
दशहरा मैदान में आयोजित ब्राह्मण महाकुंभ में शामिल होने के लिये शहर के विभिन्न क्षेत्रों से ब्राह्मण समाजजन परिवार सहित जुलूस के रूप में दशहरा मैदान पहुंचे और कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज कराई।
शिव तांडव से शुरुआत, वैदिक
बच्चों द्वारा होगा घोष
कार्यक्रम की शुरुआत शिव तांडव पर नृत्य के साथ हुई, जबकि 30 से अधिक वैदिक विद्वान बच्चों द्वारा विश्व स्तरीय घोष का आयोजन किया जायेगा।
भगवामय हुआ दशहरा मैदान
हजारों ब्राह्मण समाजजन भगवा झंडे लेकर जुलूस के रूप में दशहरा मैदान पहुंचे तो पूरा क्षेत्र भगवा मय हो गया। यहां सुरक्षा व्यवस्था के लिये पुलिस फोर्स भी तैनात किया गया।
महिलाओं ने कहा कानून में समानता हो
एस्ट्रोसिटी एक्ट, आरक्षण आदि ऐसे कानून बनाये जा रहे हैं, जिससे समानता नजर नहीं आती। देश में समानता का कानून लागू हो। अभा ब्राह्मण समाज महाकुंभ के माध्यम से एकजुट होकर आर्थिक आधार पर आरक्षण का समर्थन करता है।
निशा त्रिपाठी, प्रदेश अध्यक्ष अ.भा. ब्राह्मण समाज