- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
पढ़ाई का तनाव इतना कि 12वीं की छात्रा उठा लिए ये कदम
उज्जैन। पढ़ाई का तनाव बढऩे और बीमार रहने के कारण 12 वीं की छात्रा ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। नीलगंगा पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू की है। महिमा गुप्ता पिता नेमीचंद 17 वर्ष निवासी श्रीराम नगर अलखधाम कॉलोनी 12 कक्षा की छात्रा थी। उसने कल जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगडऩे पर परिजन निजी अस्पताल ले गये जहां परीक्षण के बाद डॉक्टर ने महिमा को मृत घोषित कर दिया। नीलगंगा पुलिस ने मर्ग कायम कर सुबह शव का पीएम कराने के बाद परिजनों को सौंपा। यहां परिजनों ने बताया कि महिमा पढऩे में हमेशा अव्वल रहती थी, पढ़ाई का तनाव बढऩे के कारण कुछ समय से बीमार रहने लगी।
इस कारण कोर्स में पीछे रह गयी थी। पढ़ाई का तनाव रहने के कारण महिमा को माइग्रेन की शिकायत भी हो गई थी। संभवत: इसी तनाव के कारण उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। महिमा के पिता जीडीसी कॉलेज में लैब टेक्निशियन के पद पर पदस्थ हैं और उसकी एक छोटी बहन भी है। इधर शबाना पति अनीस 22 वर्ष निवासी नांदेड़ ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया जिसे परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मृत्यु हो गई।