- उज्जैन में ऑनलाइन जुड़ा देश, मोनी तीर्थ आश्रम में हुआ “विशेष श्री बालाजी सर्व ग्रह दोष शांति यज्ञ”; हर्षानंद और संतों ने दी आहुतियां
- पीएम की अपील और सीएम के निर्देश के बाद उज्जैन प्रशासन की नई पहल, अब एक ही वाहन से सिंहस्थ निरीक्षण पर निकल रहे अधिकारी
- महाकाल की नगरी में भक्ति का महासागर: शेषनाग मुकुट और मुण्ड माला में नजर आए बाबा महाकाल
- बाबा महाकाल की शरण में पहुंचीं अभिनेत्री तमन्ना भाटिया, भस्म आरती में हुईं शामिल
- उज्जैन में बाबा महाकाल का अलौकिक श्रृंगार: भांग, चंदन और त्रिपुंड से सजे राजाधिराज, भस्म आरती में उमड़ी आस्था
एट्रोसिटी एक्ट : अमित शाह का उज्जैन में विरोध करेगी करणी सेना
उज्जैन/जावरा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 6 अक्टूबर को शाम 4.15 बजे जावरा में किसान सम्मेलन को संबोधित करने आएंगे। महावीर सेना व करणी सेना ने एससीएसटी एक्ट व आरक्षण के विरोध में स्वैच्छिक नगर बंद का आव्हान कर दिया है। दोपहर 3 से शाम तक बाजार बंद रहेंगे। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना जिलाध्यक्ष जितेंद्रसिंह बरखेड़ी ने तो हेलीपेड से सभा स्थल पहुंचने के रूट में शाह को काले झंडे दिखाने की चेतावनी दी है। बंद के दौरान कई दुकानों के बाहर काले झंडे लगाए जाएंगे। अमित शाह की सभा की तैयारियों का जायजा लेने जावरा आए पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने सपाक्स व करणी सेना के मुद्दे पर दो टूक कहा कि ये हमारे लिए चुनौती नहीं है।