- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
पूर्व राष्ट्रपति के फोटो के साथ खिलवाड़
उज्जैन। कतिपय शरारती तत्वों द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर गलत तरीके से टिप्पणियां लिख दी जाती है जिससे अन्य लोगों को शर्मसार होना पड़ता है। इसी प्रकार की स्थिति विक्रम विश्व विद्यालय के विवेकानंद इंजीनियरिंग कालेज के सभागृह में आई है। सभागृह में एक चित्र लगा हुआ है जिसमें राष्ट्र कवि रामधारीसिंह दिनकर की ओजस्वी कविता के अलावा पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का चित्र अंकित है।
किसी शरारती तत्व ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राधाकृष्णन के चित्र के साथ खिलवाड़ करते हुए उनके मुंह में सिगरेट बना दी। लेकिन इसके बावजूद अभी तक किसी की इस पर नजर गई अथवा नहीं। यह तो नहीं कहा जा सकता है लेकिन सभागृह में अक्सर कार्यक्रम होते रहते हैं ऐसे में इस प्रकार की हरकत निश्चित रूप से निंदनीय है।