- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
पति की लंबी उम्र के लिए महिलाओं ने रखा करवाचौथ व्रत
उज्जैन। पति की लंबी उम्र और सौभाग्य की कामना को लेकर शनिवार को महिलाओं द्वारा करवा चौथ व्रत किया जा रहा है। इसके अंतर्गत महिलाएं पूरे दिन बिना जलग्रहण किये उपवास रखेंगी और रात में चंद्रदर्शन के पश्चात पूजन करेंगी और उसी के बाद जल व अन्न ग्रहण करेंगी। करवाचौथ के दिन अंकपात स्थित अविघ्न विनायक गणेश मंदिर में दर्शनों का विशेष महत्व है। इसी कारण सुबह से मंदिर में महिलाओं की भीड़ रही।
मंदिर के पुजारी अश्विन शुक्ल ने बताया भगवान रामजी द्वारा स्थापित उक्त मंदिर का स्कंद पुराण व गणेश अंक में उल्लेख मिलता है। वनगमन के दौरान भगवान श्रीराम, सीतामाता और लक्ष्मणजी महाकाल वन पहुंचे थे। यहां करवा चौथ का व्रत होने से भगवान राम ने माता सीता को इसी स्थान पर विश्राम के लिये ठहराया और वह स्वयं फल आदि लेने के लिये वन में चले गये। जब काफी देर तक भगवान राम वन से नहीं लौटे तो सीता माता विचलित हो गईं तभी नारदजी प्रकट हुए और उन्होंने सीताजी को बताया आप भगवान श्री गणेश की आराधना करें क्योंकि वह सभी प्रकार के विघ्नहर्ता हैं।
माता सीता ने 11 दीपक पीले आटे से बनाए और भगवान गणेश का पूजन करते हुए तपस्या में लीन हो गईं जिसका परिणाम यह हुआ कि भगवान श्रीराम वन से लौटे। सीता माता ने जब उन्हें विचलित होने और श्रीगणेश की आराधना करने का वर्णन सुनाया तो भगवान श्रीराम ने ही श्री अविघ्न विनायक गणेश के नाम से मूर्ति की स्थापना की और तभी से यहां करवाचौथ के दिन पूजन दर्शन का महत्व हैा। पं. शुक्ल के अनुसार आज करवाचौथ होने से मंदिर में भगवान का विशेष शृंगार किया जाकर भोग का आयोजन किया गया है। सुबह से ही बड़ी संख्या में महिलाओं के दर्शनों का सिलसिला जारी है।