- सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज: उज्जैन में सभी ऑटो-ई-रिक्शा के लिए यूनिक आईडी अनिवार्य, तय शिफ्ट में ही होगा संचालन
- उज्जैन के रामघाट पर शिप्रा आरती के दौरान विवाद: दीपक बेचने को लेकर महिलाओं और पुजारियों में मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-07-2026
- महिदपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा 4 महीने से फरार बदमाश, कच्ची महुआ शराब के साथ किया गिरफ्तार
- उज्जैन में रेलवे ट्रैक पर कॉन्ट्रैक्टर का शव मिलने से सनसनी: मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसे की आशंका, पुलिस सभी एंगल से कर रही जांच
जयसिंह दरबार लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव,चुनाव चिन्ह मिला लिफाफा
उज्जैन। जयसिंह दरबार लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव उज्जैन जिला कांग्रेस उज्जैन ग्रामीण के पूर्व अध्यक्ष जय सिंह दरबार ने नामांकन वापस लेने के अंतिम दिन अपना नामांकन वापस नहीं लिया। दरबार को चुनाव चिन्ह लिफाफा मिला है। दरबार ने कांग्रेश की प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफा दे दिया है। आज सुबह से ही इस बात को लेकर अटकलें लगाई जाती रही कि वह दोपहर 3:00 बजे तक नामांकन वापस ले लेंगे लेकिन 3:00 बजे तक उन्होंने अपना नामांकन वापस नहीं लिया और इस प्रकार उन्हें लिफाफा चुनाव चिन्ह मिला है।कुल मिलाकर दरबार के निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने से कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र वशिष्ठ को चुनाव जीतने में काफी मेहनत करना पड़ सकती है।