- सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज: उज्जैन में सभी ऑटो-ई-रिक्शा के लिए यूनिक आईडी अनिवार्य, तय शिफ्ट में ही होगा संचालन
- उज्जैन के रामघाट पर शिप्रा आरती के दौरान विवाद: दीपक बेचने को लेकर महिलाओं और पुजारियों में मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-07-2026
- महिदपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा 4 महीने से फरार बदमाश, कच्ची महुआ शराब के साथ किया गिरफ्तार
- उज्जैन में रेलवे ट्रैक पर कॉन्ट्रैक्टर का शव मिलने से सनसनी: मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसे की आशंका, पुलिस सभी एंगल से कर रही जांच
माधव क्लब का बार अब चुनाव बाद ही खुल सकेगा
उज्जैन। माधव क्लब का बार अब संभवत: चुनाव बाद ही खुल सकेगा। यहां एक ही दिन में दो बार आचार संहिता का खुला उल्लंघन हुआ। प्रशासन की अनुमति के बाद हुई कार्रवाई की शहरभर में चर्चा है। पता लगा है कि यहां किसी राजनीतिक दल के पक्ष में वोटिंग कराने के लिए क्लब सदस्यों और अन्य को शराब परोसी जा रही थी। आबकारी पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही आरोपी फरार हो गये। यहीं बाद में नीलगंगा पुलिस ने भी आचार संहिता के चलते देर रात तक साउंड सिस्टम चलाने का मामला भी दर्ज किया है।
शहर का सबसे चर्चित माधवक्लब एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। यहां शनिवार की रात को आबकारी टीम ने दबिश देकर शराब की बोतले और ग्लास में सर्व की गई शराब भी बरामद की। आबकारी पुलिस के अधिकारी आरएच पचौरी, निरीक्षक आरके शुक्ला, रमेशचन्द्र सिसौदिया और माधुरी गामड ने बार को सील कर दिया। पता चला है कि इस कार्रवाई की एनवक्त पर बार संचालक को सूचना मिल गई थी, जिसके बाद वह फरार हो गया। मौके पर पुलिस को कितने लोग शराब पीते मिले, इस बात की कोई जानकारी आबकारी पुलिस नहीं दे रही है।
यहीं नीलगंगा पुलिस की एफएसटी टीम ने माधव क्लब में आरोपी मनीष सिंह पिता कैलाश और कुलदीप गौर निवासी दशहरा मैदान के खिलाफ देर रात तक साउंड सिस्टम बजाकर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस के उनि एनएस अंडेरिया ने बताया कि फिलहाल आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया। आरोपी जल्द ही गिरफ्तार कर लिये जाएंगे।