- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
मेला देखकर जा रहे पांच दोस्तों की कार बिजली के पोल से टकराकर गड्ढे में गिरी, 1 की मौत, 4 घायल
उज्जैन। बीती रात तराना के 5 दोस्त मेला देखने उज्जैन आये थे और यहां से अपनी कार में सवार होकर घर लौटते समय कानीपुरा के आगे कार असंतुलित होकर बिजली के पोल से टकराते हुए गड्ढे में जा गिरी। दुर्घटना में एक युवक की मृत्यु हो गई जबकि 4 घायल हैं जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जाती है। चिमनगंज पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।
शादाब पिता मुबारिक 22 वर्ष निवासी नयापुरा तराना अपने दोस्त शाहरूख, श्याम पाटीदार, शुभम, जुनैद सभी निवासी तराना के साथ कार क्रमांक एमपी 09 सीजी 6022 में सवार होकर उज्जैन में कार्तिक मेला देखने आया था। यहां मेला देखने के बाद रात करीब 12.30 बजे पांचों दोस्त कार से तराना लौट रहे थे उसी दौरान कानीपुरा के आगे अंधे मोड़ पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकराकर गड्ढे में जा गिरी।
दुर्घटना में शादाब की मृत्यु हो गई जबकि उसके चारों दोस्त घायल हो गये जिनमें से श्याम व शाहरूख की हालत गंभीर बताई जाती है। शादाब के परिजनों ने बताया कि श्याम पाटीदार तराना में आटो पार्ट्स की दुकान संचालित करता है जबकि चारों दोस्त गैरेज मैकेनिक हैं, कार श्याम पाटीदार चला रहा था और कार भी उसी की है। पुलिस ने बताया कि कार की रफ्तार अधिक थी और संभवत: किसी को बचाने के चक्कर में दुर्घटना हुई होगी।
तीन दिन पहले भी हुई थी दुर्घटना
तीन दिनों पहले तराना में गमी के कार्यक्रम से लौटते समय जायलो वाहन इसी मोड़ पर अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकराते हुए गड्ढे में पलटी थी। इसमें महिला की मौते होने के साथ दर्जनभर से अधिक लोग घायल हुए थे।
न स्पीड ब्रेकर और न संकेतक
200 मीटर से अधिक लंबा कानीपुरा के आगे स्थित अंधे मोड़ पर किसी भी जगह न तो स्पीड ब्रेकर है और न ही यातायात संकेतक लगाये गये हैं जिससे वाहन चालकों को आगे के मोड़ की जानकारी नहीं होती। खास बात यह कि रात के समय स्ट्रीट लाइट भी नहीं रहने से यहां अंधेरा रहता है।