- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
शिक्षा विभाग करेगा तीन दिवसीय स्थापना शिविर का आयोजन, कलेक्टर ने दिये थे निर्देश
शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षकों व उसके अन्तर्गत आने वाले सभी अधिकारियों की शिकायतों के निराकरण के लिये स्थापना शिविर का आयोजन करने जा रहा है। इन स्थापनों शिविरों में पेंशन, कारण बताओ सूचना-पत्र, विभागीय जांच, चिकित्सा सम्बन्धी प्रकरण आदि विभागीय समस्याओं के निराकरण के लिये विकास खण्डवार कार्यवाही की जायेगी। इसके लिये जिला शिक्षा अधिकारी संजय गोयल ने तारीखें निर्धारित कर छह विकास खण्डों में निराकरण करने का निर्णय लिया है।
16 सितम्बर को विकास खण्ड बड़नगर और खाचरौद के लिये वहां के उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय में, 21 सितम्बर को तराना व महिदपुर तथा 22 सितम्बर को घट्टिया व उज्जैन के शासकीय कन्या उमावि दशहरा मैदान में स्थापना शिविर आयोजित करेगा। शिक्षा विभाग ने स्थापना शिविर में शिकायतों या समस्याओं के निराकरण के लिये विधिवत रूप से विभाग के पूरे अमले को सूचित भी किया है कि वे सम्बन्धित स्थान पर प्रात: 10 बजे से 01 बजे तक आवेदन देकर पंजीयन करा सकते हैं। विभाग ने इसके लिये विधिवत एक प्रारूप भी तैयार किया है।