- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
ससुराल में झुलसे युवक की इंदौर में इलाज के दौरान मौत
उज्जैन। ससुराल गया एक युवक झुलस गया था जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया और उसके बाद इंदौर रेफर किया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामल में संबंधित थाना पुलिस का कहना है मर्ग डायरी आने पर जांच की जाएगी और संबंधितों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया जा सकता है।
साहिबखेड़ी निवासी राहुल पिता गिरधारीलाल माकड़ौन के समीप अपनी ससुराल ग्राम चाक्या गया हुआ था। वह ससुराल में ३ दिन तक रुका। १८ दिसंबर को झुलसी हुई हालत में राहुल को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया और उसके बाद उसे इंदौर रैफर किया गया।
रविवार को इंदौर के एमवाय अस्पताल में राहुल की मौत हो गई। इंदौर में ही राहुल का पीएम किया गया। राहुल ने माकड़ौन थाने के एएसआई महेश पटेल को बयान दिया था जिसमें उसने आरोप लगाया था कि १७ दिसंबर को पत्नी संगीता, सास सौरमबाई और साले बबलू ने केरोसिन डालकर उसे जलाया।
जांच के बाद होगी कायमी :
जांच के बाद कायमी की जाएगी। राहुल को जिला अस्पताल में भर्ती किया था और उसके बाद इंदौर रैफर कर दिया। इस मामले में आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जाएगी।