- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 22-07-2026
- कार्तिक आर्यन ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, शयन आरती में हुए शामिल; ओडिशा के मंत्री ने भी भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
- उज्जैन फ्रीगंज में ड्राई फ्रूट्स दुकान में भीषण आग: तीन दमकलों की मदद से बुझाई गई, शॉर्ट सर्किट की आशंका
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 21-07-2026
- नशामुक्ति अभियान को मिला जनसमर्थन, 1200 विद्यार्थियों ने रैली निकालकर दिया जागरूकता का संदेश
स्वस्थ भोजन का संदेश लेकर यात्रा आगर रवाना,25 यात्री साइकिल से जाएंगे दिल्ली
उज्जैन। प्रधानमंत्री के स्वस्थ भारत स्वच्छ भारत अभियान की शृंखला में 25 साइकिल यात्रियों का दल तीन दिन पहले शहर पहुंचा था। एक दिन पूर्व स्कूली बच्चों के साथ रैली निकालने के बाद क्षीरसागर से साइकिल यात्रा प्रारंभ हुई जो आगर के लिये रवाना हुई।
सीएचएमओ डॉ. मालवीय ने चर्चा में बताया स्वस्थ भारत स्वच्छ भारत अभियान के तहत कन्याकुमारी से 25 साइकिल यात्रियों का दल तीन दिन पूर्व इंदौर से शहर पहुंचा था। यहां एक दिन पूर्व नगर निगम, शासकीय स्कूली बच्चों और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त प्रयासों से स्वस्थ भारत जागरूकता रैली का आयोजन हुआ और आज सुबह क्षीरसागर मैदान से 25 साइकिल यात्रियों के साथ स्वास्थ्य विभाग के 50 साइकिल यात्रियों का दल आगर के लिये रवाना हुआ।
प्रधानमंत्री के अभियान के अंतर्गत स्वस्थ भारत यात्रा में स्वस्थ भोजन का संदेश लेकर निकले 25 साइकिल यात्री दिल्ली तक साइकिल से पहुंचेंगे। इस दौरान मार्ग में आने वाले शहरों में कार्यक्रम भी आयोजित किये जा रहे हैं और उसी के अंतर्गत शहर में भी दो दिनों तक कार्यक्रम हुए जिसमें स्वस्थ भोजन के बारे में लोगों को जागरूक किया गया।