- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
छोटे पुल के पास से शिप्रा में छोड़ा गंभीर का पानी
पीएचई का मेंटेनेंस, नहीं हो सका जलप्रदाय
उज्जैन। पेयजल सप्लाय के लिए गंभीर बांध से जुड़ी पाइप लाइन के संधारण कार्य के चलते शहर में आज जलप्रदाय नहीं हुआ जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा, जबकि लाइन में रुके हुए पानी को छोटे पुल के पास स्थित गंभीर की लाइन से शिप्रा में छोड़ा गया।
हालांकि पीएचई अधिकारियों का लाइन खाली करने का मकसद संधारण कार्य था। पीएचई अधिकारियों ने सोमवार को शहर में जलप्रदाय नहीं होने की सूचना दो दिन पहले ही प्रसारित करवा दी थी और आज सुबह शहर में जलप्रदाय नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
जिन क्षेत्रों में कुएं, हैंडपंप, ट्यूबवेल आदि की वैकल्पिक व्यवस्था नहीं थी वहां टैंकरों के माध्यम से भी जलप्रदाय नहीं कराया गया और लोगों को दूर-दूर से पानी परिवहन कर लाना पड़ा।
इधर पीएचई अधिकारियों ने छोटे पुल के पास स्थित गंभीर डेम की मेन लाइन से जुड़े पाइप से शिप्रा नदी में दो घंटे से अधिक समय तक पूरे प्रेशर के साथ पानी छोड़ा। हालांकि इसके पीछे नदी के पानी को साफ करना अधिकारियों उद्देश्य नहीं था बल्कि लाइन में जमा पानी को खाली करना था।
सोमकुंड की सफाई के बाद पुताई भी कराई, नया बोरिंग भी करवाया
4 फरवरी को आने वाली सोमवती अमावस्या के पर्व स्नान को लेकर पीएचई अधिकारियों द्वारा तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं जिसके चलते सोमकुंड में जमा सदावल नाले के गंदे पानी को निकालकर उसमें जमी गाद की सफाई करवा दी गई है।
अब कुंड में नदी के पानी की आवक के चलते पानी जमा हो रहा है। इसके अलावा कुंड के आसपास रंगरोगन भी करवा दिया है। सोमवती अमावस्या पर सोमकुंड में हजारों श्रद्धालु स्नान के लिये पहुंचते हैं, उनकी सुविधा के लिये पूर्व से लगे ट्यूबवेल में मोटर डाली गई है, जबकि एक अन्य बोरिंग भी कराया गया है ताकि पाइप लाइन डालकर इन बोरिंग से फव्वारों को जोड़कर श्रद्धालुओं के पर्व स्नान की व्यवस्था की जा सके।
