- उज्जैन में ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत: तिलक लगाकर बच्चों का हुआ स्वागत, प्रवेश उत्सव में बांटी किताबें और साइकिल; कलेक्टर सहित अधिकारी पहुंचे स्कूल
- महाकाल के दरबार में बॉलीवुड सितारे: अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया ने किए दर्शन, नंदी के कान में कही मनोकामना
- वीरभद्र के कान में स्वस्ति वाचन के साथ शुरू हुई भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक और भस्म अर्पण से साकार हुए महाकाल, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु!
- उज्जैन में महावीर जयंती पर भव्य शोभायात्रा: हजारों श्रद्धालु हुए शामिल, गूंजे ‘वीर प्रभु महावीर’ के जयकारे
- शेषनाग मुकुट और मोगरे के फूलों से सजे बाबा, भस्म आरती में दिखा दिव्य और अलौकिक स्वरूप
घटना… थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर आत्महत्या
देवासगेट पोस्ट ऑफिस की बाउंड्री पर युवक ने लगाई फांसी, 2 घंटे बाद पहुंची पुलिस
उज्जैन। देवासगेट बस स्टैंड से लगे पोस्ट ऑफिस की करीब 15 फीट ऊंची बाउंड्री पर लटककर युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार सुबह लोगों ने बाउड्री पर शव लटका देख देवासगेट पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव बरामद कर जिला चिकित्सालय में पीएम के लिए भिजवाया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
भगवान सिंह उर्फ बट्टा देवासगेट क्षेत्र की होटलों पर बर्तन साफ करने व छुट्टी मजदूरी करता था और शराब पीने का आदी था। बीती रात भगवान सिंह ने देवासगेट पोस्ट ऑफिस की बाउंड्री पर निकले सरिये में रस्सी बांधी और फंदा बनाकर लटक गया।
सुबह करीब 6 बजे राहगीरों ने सड़क किनारे बाउंड्री पर बट्टा का शव लटका देखा जिसकी सूचना देवासगेट पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर एफएसएल अधिकारी अरविंद नायक और देवासगेट पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।
खास बात यह कि देवासगेट थाने से मात्र 100 मीटर की दूरी पर युवक ने आत्महत्या की। इसकी सूचना सुबह करीब 6 बजे पुलिस को मिल चुकी थी। मौके पर सबसे पहले एफएसएल अधिकारी तो पहुंच गये लेकिन दो घंटे के बाद पुलिसकर्मी शव बरामद करने पहुंचे। पुलिस ने बताया मृतक का सिर्फ नाम पता चला है, वह कहां रहता था, परिजनों आदि की जानकारी जुटा रहे हैं।