- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
सिटी बस चालकों ने की हड़ताल, अवैध वाहन में सवारियां बैठाने का आरोप
उज्जैन। सिटी बस के ड्रायवरों और कंडक्टरों ने देवासगेट बस स्टैंड से अवैध वाहन में सवारियां बैठाने का आरोप लगाते हुए नानाखेड़ा बस स्टैंड पर अपनी बसें खड़ी कर हड़ताल कर दी।
इधर निजी बस संचालकों ने सिटी बस चालकों के आरोप को सिरे से खारिज कर दिया। देवासगेट बस स्टैंड से इंदौर के लिये सिटी बसों में यात्रियों को बैठाया जाता है, जबकि निजी बसों का इंदौर के लिये संचालन प्रतिबंधित है।
सिटी बस के ड्रायवर और कंडक्टरों का आरोप है कि देवासगेट बस स्टैंड से अवैध वाहनों का संचालन हो रहा है। इसे रोकने के लिये पुलिस प्रशासन से शिकायत की गई और निराकरण नहीं होने के कारण आज सिटी बसों का संचालन बंद कर नानाखेड़ा बस स्टैंड पर सिटी बसें खड़ी कर हड़ताल की जा रही है।
इधर निजी बस संचालकों का कहना था कि सिटी बस के ठेकेदार के स्वयं के प्रायवेट वाहन ही देवासगेट बस स्टेंड से यात्रियों को बैठाते हैं और आरोप दूसरे बस चालकों पर लगाया जा रहा है।
सिटी बस ड्रायवरों द्वारा की जा रही हड़ताल के दौरान निजी बस चालकों के बीच विवाद की स्थिति भी उत्पन्न हो गई।