- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
आश्रय में एसआई चोरों का शिकार,शादी में जेवरात से भरा बेग चोरी
उज्जैन। आश्रय होटल में शादी में शरीक होने आए एसआई के परिवार का बेग चोरी हो गया। बेग में नकदी के साथ जेवरात भी थे। तीन दिन पहले हुई घटना सामने आने के बाद माधवनगर पुलिस ने जांच शुरू की है। पुलिस के अनुसार जावरा के गांधीनगर निवासी महेंद्र प्रताप पिता यशवंत सिंह चावड़ा (५८) एसएफ में एसआई है। उनकी रिश्तेदारी में ७ फरवरी को आश्रय होटल में शादी थी। इसी में शामिल होने के लिए परिवार के साथ आकर होटल में ठहरे थे। शादी के दौरान ही महिला संगीत था। यहां से पर्स चोरी हो गया। इसमें सोने का हार, कड़े व दो नथ के साथ पांच हजार रुपए भी थे। वारदात संभवत: सांसी समाज के किसी बाल अपराधी ने की है। चोरों को तलाश रहे हैं।