- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 02-09-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-09-2026
- महाकाल मंदिर कर्मचारी से मारपीट के 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मंदिर के सामने कराया माफी का वीडियो
- उज्जैन में 4 हत्याओं के बाद रात में बढ़ी पुलिस की निगरानी, 14 जगहों पर सघन चेकिंग
- उज्जैन में स्टेशन से महाकाल तक ट्रैफिक का दबाव, बेतरतीब ऑटो और पार्किंग से बढ़ी परेशानी
प्रत्येक माह की 15 तारीख होगी अब पेंशन भुगतान दिवस
सामाजिक कार्यक्रम के तहत संचालित योजनाओं में पेंशन प्राप्त करने वाले हितग्राहियों को प्रत्येक माह की 15 तारीख को पेंशन का भुगतान हो जायेगा। इस तरह प्रत्येक माह की 15 तारीख अब ‘पेंशन भुगतान दिवस’ होगी।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी रूचिका चौहान ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सामाजिक सहायता कार्यक्रम, जिसमें सुरक्षा पेंशन, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय नि:शकत् पेंशन, कन्या अभिभावक पेंशन, मानसिक बहुविकलांग सहायता शामिल है, का भुगतान सितम्बर माह से प्रत्येक माह की 15 तारीख को किया जायेगा। प्रत्येक माह की 15 तारीख अब पेंशन भुगतान दिवस के रूप में आयोजित होगी।