- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 13-07-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 11-07-2026
- श्रावण में उज्जैन आने वाले हर श्रद्धालु का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड, सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के लिए होगा देश का सबसे बड़ा सर्वे
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 10-07-2026
- सिंहस्थ-2028 की तैयारी को मिलेगी नई रफ्तार, उज्जैन-झालावाड़ फोरलेन परियोजना को केंद्र से हरी झंडी
फसल कटाई प्रयोग प्रशिक्षण 21 सितम्बर से
इस वर्ष भी जिले में फसल कटाई प्रयोग तथा कृषि सांख्यिकी योजनाओं सम्बन्धी प्रशिक्षण दिया जायेगा। ये प्रशिक्षण आगामी 21 से 23 सितम्बर तक आयोजित होंगे। प्रत्येक दिवस प्रात: 11 बजे से सैद्धान्तिक प्रशिक्षण तथा दोपहर 2 बजे से व्यावहारिक प्रशिक्षण दिये जायेंगे।
प्रधानमंत्री कृषि बीमा योजना एवं संभाविक न्यादर्श पद्धति (प्रोबेबीलिटी सेम्पल सिस्टम) से सम्पन्न किये जाने वाले फसल कटाई प्रयोग के लिये उज्जैन के पॉलीटेक्निक कॉलेज में 21 सितम्बर को उज्जैन तथा घट्टिया तहसील के प्रशिक्षण आयोजित किये जायेंगे। इसके बाद 22 सितम्बर को तहसील सभागृह खाचरौद तथा 23 सितम्बर को तहसील सभागृह नागदा में प्रशिक्षण होंगे। बड़नगर तहसील सभागृह में 22 सितम्बर, तराना तहसील सभागृह में 22 सितम्बर तथा महिदपुर तहसील सभागृह में 23 सितम्बर को प्रशिक्षण आयोजित होंगे।