- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 11-07-2026
- श्रावण में उज्जैन आने वाले हर श्रद्धालु का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड, सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के लिए होगा देश का सबसे बड़ा सर्वे
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 10-07-2026
- सिंहस्थ-2028 की तैयारी को मिलेगी नई रफ्तार, उज्जैन-झालावाड़ फोरलेन परियोजना को केंद्र से हरी झंडी
- नागदा में चंबल नदी का जलस्तर बढ़ा, चारों डैम हुए ओवरफ्लो; मां चामुंडा मंदिर तक पहुंचा नदी का पानी
खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिये किसान नई तकनीक अपनायें –संभागायुक्त डॉ.रवीन्द्र पस्तोर, महिदपुर में जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित
संभागायुक्त डॉ.रवीन्द्र पस्तोर ने कहा है कि किसान खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिये नई तकनीक को खुले मन से अपनायें। उन्होंने परम्परागत खेती के स्थान पर कुछ अलग हटकर करने का आव्हान करते हुए किसानों से आग्रह किया कि वे फलोद्यान, बीज उत्पादन, पॉली हाउस, नेट हाउस, जैसी तकनीकों की ओर बढ़ें। संभागायुक्त डॉ.पस्तोर आज महिदपुर के दादावाड़ी में आयोजित किसानों की जिला स्तरीय कार्यशाला में सम्बोधित कर रहे थे।
संभागायुक्त ने दुग्ध उत्पादकों को उन्नत नस्ल के पशुओं को अधिक मात्रा में रखने तथा ब्रीडर फार्म विकसित करने का आव्हान किया। कार्यशाला के बाद डॉ.पस्तोर ने पिपल्यानाथ में दुग्ध समिति का निरीक्षण किया। उन्होंने दुग्ध समिति पिपल्यानाथ में किसानों से चर्चा में कहा कि दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिये संकर नस्ल के पशुओं का पालन किया इजाये। खेड़ाखजूरिया में उन्होंने पौधों के लिये नर्सरी विकसित करने को कहा तथा ग्राम पलवा में प्याज गोडाउन की क्षमता बढ़ाने के निर्देश दिये।