- सिंहस्थ 2028 की तैयारी: उज्जैन में 800 ‘आपदा मित्र’ होंगे तैनात, शिप्रा घाटों पर दी जा रही विशेष ट्रेनिंग
- जया किशोरी पहुंचीं महाकाल दरबार: नंदी हॉल में किया जाप, जल अर्पित कर लिया आशीर्वाद
- तड़के खुला महाकाल का दरबार: पंचामृत अभिषेक के बाद त्रिपुंड और मुकुट में सजे बाबा के दिव्य दर्शन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- CM मोहन यादव ने क्षिप्रा घाटों का किया निरीक्षण: बोले- श्रद्धालुओं की सुविधाओं में नहीं हो कोई कमी, 200 मीटर पर सुविधा केंद्र बनाने के दिए निर्देश
- मिस इंडिया एक्सक्विजिट ईशा अग्रवाल पहुंचीं महाकाल: भस्म आरती में शामिल होकर किया पूजन, देश की खुशहाली की कामना
मुंबई के श्रद्धालु को मंदिर में पीटा, बेहोश
मुंबई से परिवार के साथ महाकाल बाबा के दर्शन करने आया एक श्रद्धालु बेहोश हो गया। होश में आने पर उसने आरोप लगाया कि उसे सुरक्षाकर्मियों ने मारपीट कर बाहर निकाला जिससे उसकी हालत खराब हुई है।
सूत्रों के अनुसार मुंबई निवासी एक अधेड़ अपने परिवार के साथ मंगलवार को भस्मारती में शामिल होने के लिए आया था। करीब १० बजे उसे निर्गम द्वार से सुरक्षाकर्मी मारपीट कर बाहर निकालने लगे। पिटाई के कारण संभवत: श्रद्धालु की हालत खराब हो गई और वह बेहोश हो गया। पहले वहां मौजूद लोगों ने उसे प्राथमिक उपचार दिया लेकिन हालत में सुधार नहीं होने पर मंदिर की एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजने का इंतजाम किया।
इसी दौरान श्रद्धालु होश में आ गया और एम्बुलेंस से नीचे उतर गया। इधर मंदिर कर्मचारियों का कहना है कि श्रद्धालु मंदिर से बाहर नहीं निकल रहा था, इसलिए सख्ती करना पड़ी। श्रद्धालू बेहोशी का नाटक कर रहा था। हालांकि कहीं भी शिकायत नहीं होने से मामले का पटाक्षेप हो गया लेकिन बाहरी दर्शनार्थियों मेें इसकी तीखी प्रतिक्रिया देखी गई।