- भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले उज्जैन में विशेष अनुष्ठान: अंगारेश्वर मंदिर में टीम इंडिया की जीत की प्रार्थना, शाम 7 बजे कोलंबो में हाई-वोल्टेज टक्कर; श्रीलंकाई पिच और मौसम पर सबकी नजर
- महाशिवरात्रि पर उज्जैन उमड़ा आस्था का सैलाब: अब तक 2.20 लाख श्रद्धालु पहुंचे, आज 10 लाख का अनुमान
- महाशिवरात्रि से पहले महाकाल दरबार में अंतरराष्ट्रीय पुष्प सज्जा की शुरुआत: 40 से अधिक विदेशी फूलों से सजेगा परिसर; बेंगलुरु से आए 200+ कलाकार तैयारियों में जुटे
- उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में तड़के विशेष पूजा-विधि: स्वस्ति वाचन के साथ खुले पट, राजा स्वरूप में सजा दरबार
- महाशिवरात्रि से पहले उज्जैन में हाई अलर्ट: देवास गेट से रेलवे स्टेशन तक संयुक्त सर्च ऑपरेशन, 100 पुलिसकर्मी पांच टीमों में तैनात
शिप्रा नदी में 17 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत, गऊघाट पर नहाते समय डूबा इकलौता बेटा; परिवार में मातम
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन की पवित्र शिप्रा नदी एक बार फिर मातम का कारण बन गई। रविवार सुबह गऊघाट पर नहाने गए 17 वर्षीय युवक पवन मालवीय की नदी में डूबने से मौत हो गई, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक पवन उज्जैन के गंगानगर इलाके का निवासी था और अपने तीन दोस्तों के साथ हर दिन की तरह अखाड़ा और फिर नदी स्नान के लिए गया था।
जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 11 बजे पवन अपने तीन दोस्तों के साथ गऊघाट पहुंचा। पहले उसके तीनों दोस्त नदी में नहाकर बाहर आ गए। इसके बाद पवन अकेले ही पानी में उतरा। उसे तैरना ठीक से नहीं आता था, और वह गहरे पानी में जाने के बाद अचानक गायब हो गया। दोस्तों ने पहले खुद उसे तलाशने की कोशिश की, लेकिन असफल होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से काफी मशक्कत के बाद पवन को नदी से बाहर निकाला और तत्काल चरक अस्पताल ले जाया गया। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।
पड़ोसी मनोज कुसमारिया ने बताया कि पवन रोज अखाड़े जाता था और फिर अपने दोस्तों के साथ गऊघाट पर नहाने आता था। वह अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी अचानक मौत से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।