- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
उज्जैन रेलवे स्टेशन पर फिल्मी अंदाज़ में लूट, टिकट क्लर्क की आंखों में मिर्ची डालकर उड़ाए ₹35,000: CCTV फुटेज से हुई संदिग्ध की पहचान, जल्द होगा गिरफ्तार!
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 8 पर शनिवार की शाम एक हैरान कर देने वाली वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। शाम करीब 7:30 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक अज्ञात बदमाश ने टिकट काउंटर पर तैनात क्लर्क यशित सोनकर की आंखों में मिर्ची पाउडर झोंककर ₹35,000 की नकदी लूट ली। यह पूरी घटना न केवल चौंकाने वाली थी, बल्कि स्टेशन जैसे हाई सिक्योरिटी जोन में घटने के कारण और भी ज्यादा गंभीर बन गई है।
जानकारी के मुताबिक, जब टिकट क्लर्क यशित सोनकर काउंटर पर बैठकर कैश गिन रहे थे, तभी अचानक एक व्यक्ति आया और मिर्ची पाउडर उनकी आंखों में डाल दिया। जब तक क्लर्क कुछ समझ पाते, बदमाश ने उनके हाथ से 500-500 रुपए की नोटों की गड्डी छीन ली और भाग निकला। काउंटर पर उस वक्त करीब ₹60,000 से ज्यादा की नकदी रखी हुई थी, मगर लुटेरा केवल ₹35,000 ले जाने में सफल रहा।
चौंकाने वाली बात यह रही कि घटना के वक्त प्लेटफॉर्म पर कोई यात्री मौजूद नहीं था, सिर्फ एक महिला दूर से आती हुई सीसीटीवी फुटेज में नजर आई। मौके पर मौजूद सुरक्षा या रेलवे स्टाफ की गैरमौजूदगी ने अपराधी के लिए वारदात को अंजाम देना आसान बना दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही GRP थाना प्रभारी सोहनलाल पाटीदार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्टेशन के सभी CCTV फुटेज खंगाले, जिनमें एक संदिग्ध व्यक्ति प्लेटफॉर्म पर मंडराता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।