- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
राजकोट से आए श्रद्धालु ने महाकालेश्वर मंदिर में 5 लाख रुपए का दान दिया, अन्य भक्तों ने भगवान को दो चांदी के मुकुट, एक थाली और एक चांदी का कलश अर्पित किया।
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन का विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर एक प्रमुख धार्मिक स्थल है और श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र है। हाल ही में, राजकोट से आए एक श्रद्धालु ने मंदिर में 5 लाख रुपए का दान दिया। वहीं, दो अन्य भक्तों द्वारा भगवान महाकाल को चांदी के दो मुकुट, एक थाली और एक चांदी का कलश अर्पित किया गया, जो कि इस धार्मिक स्थान के प्रति उनकी गहरी श्रद्धा को दर्शाता है।
बता दें, राजकोट से श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने आए सागर डी जरिया ने मंदिर में चल रहे निर्माण कार्य के लिए 5 लाख रुपए का दान किया है। उन्होंने RTGS के माध्यम से मंदिर प्रबंध समिति के खाते में दान राशि दी। इसी प्रकार, मुम्बई से पधारे भक्त अनुरंजन जोशी द्वारा भगवान श्री महाकालेश्वर को मंदिर के पुजारी ओम शर्मा की प्रेरणा से 1 नग चांदी का मुकुट, 1 नग थाली और 1 छोटा कलश भेंट किया गया है, जिनका कुल वजन लगभग 1080.400 ग्राम है। वहीं, पुणे के दानदाता सोमनाथ किशन सोन द्वारा लोकेश जोशी की प्रेरणा से 1 नग चांदी का मुकुट श्री महाकालेश्वर भगवान को अर्पित किया गया।
मंदिर समिति के प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ और मंदिर समिति के दर्शन व्यवस्था प्रभारी राकेश श्रीवास्तव ने सभी दानदाताओं को भगवान महाकाल का प्रसाद भेंट कर सम्मान किया।