- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
भेसोला में बड़ा हादसा टला: अचानक फटा टायर, कार 20 फीट खाई में गिरी; ग्रामीणों की बहादुरी से 3 युवक सुरक्षित बाहर निकाले
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन जिले के भेसोला गांव में रविवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। ग्राम बंजारी से लौट रहे तीन युवक उस समय मौत के मुंह से बाहर आए जब उनकी कार अचानक सड़क से फिसलकर करीब 20 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसा दोपहर करीब तीन बजे हुआ और मौके पर मौजूद ग्रामीणों की सूझबूझ से तीनों युवकों की जान बच गई।
अचानक फटा टायर और हुआ हादसा
खाचरोद थाना पुलिस के मुताबिक, यह हादसा उस समय हुआ जब मारुति कार भेसोला क्षेत्र से गुजर रही थी। कार का अगला टायर अचानक फट गया और वाहन नियंत्रण से बाहर होकर सीधे नीचे खदान में जा गिरा। खाई में बारिश का पानी भरा होने के कारण कार डूबने लगी और उसमें सवार युवक बाहर नहीं निकल पा रहे थे।
हादसे की सूचना मिलते ही आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत मदद के लिए दौड़े। उन्होंने रस्सी की व्यवस्था की और मिलकर कार में फंसे तीनों युवकों को बाहर निकाला। ग्रामीणों की तत्परता से बड़ी जनहानि टल गई।
सुरक्षित निकले तीन युवक
कार में सवार युवकों की पहचान राजदीप सिंह पवार (22), अनिरुद्ध सिंह पवार (19) और आयुष पवार के रूप में हुई है। ये तीनों खाचरोद थाना क्षेत्र के ग्राम बंजारी के निवासी हैं और किसी काम से भेसोला आए थे। वापसी के दौरान यह हादसा हो गया।
पुलिस ने दी जानकारी
खाचरोद थाना प्रभारी धन सिंह नलवाया ने बताया कि कार का टायर फटने से यह हादसा हुआ। खाई में पानी भरा होने की वजह से युवक कार से बाहर निकलने में असमर्थ थे, लेकिन ग्रामीणों की मदद से सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और राहत कार्य में सहयोग किया।