- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 17-08-2026
- उज्जैन में सराफा स्कूल शिफ्टिंग के विरोध में छात्राओं का प्रदर्शन, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर जताया विरोध
- उज्जैन में सिंहस्थ के लिए रखे 3 बिजली पोल दिनदहाड़े चोरी, हाइड्रा से उठाकर ले गए संदिग्ध; CCTV में कैद पूरी वारदात
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 14-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 13-08-2026
उज्जैन से सामने आई मानवता को झकझोर देने वाली वारदात: शराबी बेटे ने मां से खाना बनाने को लेकर किया झगड़ा, गुस्से में दरांते से कर दी हत्या; आरोपी गिरफ्तार!
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन जिले के कायथा थाना क्षेत्र के गांव जवासिया कुमार से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहाँ एक शराबी बेटे ने महज खाना बनाने के विवाद में अपनी 85 वर्षीय वृद्ध मां की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली इस वारदात ने हर किसी को झकझोर दिया है।
जानकारी के अनुसार, आरोपी रामेश्वर (50) शराब के नशे में बीती रात अपने घर पहुंचा। नशे की हालत में उसने अपनी वृद्ध मां सुंदरबाई से खाना बनाने को लेकर विवाद शुरू कर दिया। विवाद इस कदर बढ़ा कि गुस्से में बेकाबू हुए रामेश्वर ने घर में रखे दरांते से अपनी ही मां पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई।
घटना के वक्त रामेश्वर की पत्नी घर पर नहीं थी, वह पास के गांव में सत्संग सुनने गई हुई थी। वहीं, उसका बेटा और बहू किसी अन्य शहर में रहकर काम करते हैं। मां-बेटे के बीच घर में कोई तीसरा मौजूद नहीं था, जिससे यह वारदात बिना किसी रुकावट के अंजाम दी जा सकी।
मामले की सूचना मिलते ही कायथा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को मौके से ही हिरासत में ले लिया। हत्या में प्रयुक्त दरांता भी जब्त कर लिया गया है। जांच में सामने आया है कि रामेश्वर आदतन शराबी है और अक्सर घर में विवाद करता रहता था। पुलिस रिकॉर्ड में उसके खिलाफ पहले भी मारपीट का मामला दर्ज है।
इस हृदय विदारक घटना को लेकर एसडीओपी भविष्य ने बताया कि शुरुआती जांच में यह साफ है कि हत्या नशे की हालत में हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।