- उज्जैन में दिव्यांग दंपती ने मांगी सुरक्षा, बोले- FIR के बाद भी आरोपी बेखौफ घूम रहे; कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई न्याय की गुहार
- इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बहाने उज्जैन में हनीट्रैप, युवक का अपहरण कर अश्लील वीडियो से करोड़ों जैसी वसूली की कोशिश, 10 आरोपी गिरफ्तार
- नागदा के सरकारी कॉलेजों के छात्रों ने परिणाम पर उठाए सवाल, 47 विद्यार्थियों को कम अंक और सप्लीमेंट्री मिलने पर विश्वविद्यालय में किया प्रदर्शन
- दिल्ली छात्र प्रदर्शन के समर्थन में उज्जैन में विरोध प्रदर्शन: कैंडल मार्च के साथ 25 जुलाई को बड़े मार्च की तैयारी
- 'रक्तांचल-3' की स्टारकास्ट ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, भस्म आरती में शामिल होकर लिया बाबा का आशीर्वाद
उज्जैन: दिनदहाड़े इंजीनियर के घर से बाइक चोरी, CCTV में कैद हुए बेखौफ बदमाश; पहले भी कर चुके हैं चोरी!
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन के वल्लभ नगर में दिनदहाड़े हुई एक और चौंकाने वाली चोरी की घटना ने शहरवासियों को दहला दिया है। बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं कि इंजीनियर के घर के बाहर खड़ी बाइक को दोपहर के समय चोरी कर फरार हो गए, और ये पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। हैरान करने वाली बात यह है कि यही बदमाश 2 और 4 मई को भी माधव नगर थाना क्षेत्र में बाइक चोरी कर चुके हैं, लेकिन अब तक पुलिस के हाथ खाली हैं।
जानकारी के मुताबिक, वल्लभ नगर निवासी इंजीनियर संदीप सोलंकी रविवार सुबह अपनी कार से ऑफिस के लिए निकले थे। उस वक्त उनकी Apache बाइक, जिसकी कीमत करीब 1.4 लाख रुपये है, घर के बाहर पार्क थी। जब वे रात करीब 8 बजे घर लौटे, तो बाइक वहां नहीं थी। संदीप ने तुरंत आसपास के CCTV फुटेज खंगाले, जिसमें दो संदिग्ध युवक बाइक की रेकी करते और फिर 2:40 बजे के आसपास लॉक तोड़कर बाइक चुराते हुए साफ दिख रहे हैं।
वीडियो फुटेज में देखा गया कि दोनों बदमाश पहले गली में घूम-घूमकर बाइक को चिन्हित करते हैं, फिर मौका देखकर लॉक तोड़ते हैं और बाइक को धक्का मारते हुए लेकर भाग जाते हैं। इतनी भीड़भाड़ और आवागमन वाले इलाके में बेखौफ होकर हुई इस चोरी ने स्थानीय लोगों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
संदीप सोलंकी ने बताया कि जब उन्होंने दोनों बदमाशों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं, तो कई लोगों ने पहचानते हुए बताया कि ये वही युवक हैं, जिन्होंने 2 और 4 मई को भी राइडर और शाइन बाइक की चोरी की थी। यानी, पुलिस के रडार पर रहने के बावजूद ये अपराधी फिर से चोरी को अंजाम देने में सफल हो गए।
घटना के बाद संदीप ने माधव नगर थाने में FIR दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और CCTV फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है।