- महाकाल मंदिर पहुंचे अनुपम खेर, शुभांगी दत्त और सिंगर अमित भल्ला: अलग-अलग आरतियों में हुए शामिल, नंदी हॉल में किया पूजन; मांगी मनोकामना
- सिंहस्थ 2028 से पहले कार्रवाई तेज: उज्जैन में 4 अवैध निर्माण ढहाए, 3 को मिला 2 दिन का समय
- महाकाल में भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद राजा स्वरूप में दिए दर्शन, गूंजा जयकारा
- उज्जैन में फिरोजिया ट्रॉफी फाइनल देखने पहुंचे CM मोहन यादव: विजेता को ₹1 लाख, उपविजेता को ₹51 हजार अतिरिक्त इनाम
- सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को नई सौगात: CM मोहन यादव ने 18 करोड़ की सड़क का किया लोकार्पण, कहा - सिंहस्थ 2028 को ध्यान में रखकर हो रहा विकास
महाकाल मंदिर पहुंचे अनुपम खेर, शुभांगी दत्त और सिंगर अमित भल्ला: अलग-अलग आरतियों में हुए शामिल, नंदी हॉल में किया पूजन; मांगी मनोकामना
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मंगलवार को फिल्म जगत और संगीत जगत से जुड़े कई नामी चेहरे दर्शन के लिए पहुंचे। अभिनेता अनुपम खेर, अभिनेत्री शुभांगी दत्त और पंजाबी गायक व अभिनेता अमित भल्ला ने बाबा महाकाल के दरबार में हाजिरी लगाई और विभिन्न आरतियों में शामिल होकर आशीर्वाद लिया।
भोग आरती में शामिल हुए अनुपम खेर और शुभांगी दत्त
अभिनेता अनुपम खेर और अभिनेत्री शुभांगी दत्त ने मंदिर में आयोजित भोग आरती में भाग लिया। आरती के बाद दोनों ने मंदिर परिसर के अन्य मंदिरों में भी दर्शन किए और पूजा-अर्चना की।
अनुपम खेर ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि महाकाल मंदिर आकर उन्हें बेहद सुखद अनुभूति हुई। उन्होंने मंदिर समिति के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यहां आकर आत्मा को शांति और शुद्धता का अनुभव होता है।
पहली बार महाकाल दर्शन करने पहुंचीं शुभांगी दत्त
अभिनेत्री शुभांगी दत्त ने बताया कि यह उनका महाकाल मंदिर का पहला दौरा है। उन्होंने कहा कि वे भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेने की इच्छा लेकर यहां आई थीं, जो आज पूरी हुई।
भस्म आरती में शामिल हुए ‘निंजा’ अमित भल्ला
पंजाबी सिंगर और अभिनेता अमित भल्ला, जिन्हें ‘निंजा’ के नाम से भी जाना जाता है, तड़के 4 बजे होने वाली भस्म आरती में शामिल हुए। वे देर रात करीब 2 बजे मंदिर पहुंचे और आरती शुरू होने तक नंदी हॉल में बैठे रहे।
नंदी हॉल में किया पूजन, मांगी मनोकामना
अमित भल्ला ने लगभग दो घंटे तक नंदी हॉल में बैठकर भक्ति में समय बिताया। इस दौरान उन्होंने नंदी जी का पूजन किया और उनके कान में अपनी मनोकामना भी व्यक्त की।
भक्ति और आस्था से जुड़ा रहा पूरा दौरा
तीनों कलाकारों का यह दौरा पूरी तरह धार्मिक और आस्था से जुड़ा रहा। उन्होंने मंदिर में विधि-विधान से पूजा कर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया और आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव किया।