- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: शेषनाग के रजत मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल, उमड़ी आस्था!
- डीआईजी और एसपी की मौजूदगी में उज्जैन में हुई बलवा ड्रिल: जवानों को दिया प्रशिक्षण, सिखाई गई भीड़ प्रबंधन तकनीक
- सूर्य के मीन राशि में प्रवेश से लगेगा मलमास, विवाह-गृहप्रवेश पर एक माह की रोक; इसी अवधि में आएंगे चैत्र नवरात्र
- वीरभद्र जी के कान में स्वस्ति वाचन के बाद सभा मंडप के चांदी के पट खोले गए: रजत शेषनाग मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल, श्रद्धालुओं ने किए दर्शन!
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: रजत चंद्र और गुलाब माला से सजे बाबा, स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट!
विक्रम विश्वविद्यालय में नए सत्र से शुरू होगा बीटेक डेयरी टेक्नोलॉजी कोर्स, 29 जून को होगी प्रवेश परीक्षा; कुलपति प्रो.अर्पण भारद्वाज ने दी जानकारी!
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन स्थित विक्रम विश्वविद्यालय आगामी शैक्षणिक सत्र से तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल करने जा रहा है। विश्वविद्यालय में इस बार से बीटेक डेयरी टेक्नोलॉजी (B.Tech Dairy Technology) पाठ्यक्रम की शुरुआत की जा रही है। यह कोर्स डेयरी इंडस्ट्री से जुड़े वैज्ञानिक, तकनीकी और व्यावसायिक पहलुओं को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया गया है। इस पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा 29 जून को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी, जो OMR शीट आधारित होगी।
कुलपति प्रो. अर्पण भारद्वाज ने जानकारी देते हुए बताया कि इस पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए इच्छुक छात्रों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से भौतिकी, रसायन, गणित, जीवविज्ञान या कृषि विषयों के साथ कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन एमपी ऑनलाइन के माध्यम से किया जा सकेगा। जैसे ही प्रवेश अधिसूचना जारी होगी, आवेदन लिंक सात दिनों तक खुली रहेगी।
प्रवेश परीक्षा में कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न के चार विकल्प होंगे और प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध रहेगा, जिससे छात्र अपनी सुविधा अनुसार उत्तर दे सकें। इस पाठ्यक्रम में कुल 60 सीटें उपलब्ध हैं। इनमें से 30 सीटें CUET (कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट) के माध्यम से और बाकी 30 सीटें विश्वविद्यालय की अपनी प्रवेश परीक्षा के माध्यम से भरी जाएंगी।
परीक्षा के पश्चात मेरिट के आधार पर पहली प्रवेश सूची जारी की जाएगी। यदि इसके बाद भी सीटें रिक्त रहती हैं, तो दूसरी सूची जारी की जाएगी। सभी प्रयासों के बाद भी सीटें खाली रह जाती हैं, तो विश्वविद्यालय कक्षा 12वीं में प्राप्त अंकों के आधार पर प्रवेश देगा।