- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
धार्मिक श्रद्धा और आस्था का प्रतीक बना उज्जैन का महाकाल मंदिर: केंद्रीय मंत्रियों ने किए दर्शन, मांगी देशवासियों के लिए सुख-शांति की कामना!
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर एक बार फिर राष्ट्रीय चर्चाओं में आ गया, जब शुक्रवार को भारत सरकार के दो केंद्रीय मंत्रियों ने यहां पहुंचकर भगवान महाकाल का पूजन-अर्चन किया। केंद्रीय राज्यमंत्री एस.पी. सिंह बघेल ने श्री महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह की देहरी से भगवान महाकाल का पूजन कर दिव्य दर्शन किए। नंदी हॉल में उन्होंने श्रद्धा से नंदी के कान में अपनी मनोकामना भी कही, जो परंपरागत रूप से माना जाता है कि सीधे महाकाल तक पहुंचती है।
इस अवसर पर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक प्रतीक द्विवेदी और अभिषेक शर्मा ने केंद्रीय मंत्री बघेल को भगवान महाकाल का पवित्र प्रसाद, श्रीफल और दुपट्टा भेंट कर सम्मानित किया। दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत में बघेल ने अपनी कुल देवी महारानी अहिल्याबाई होल्कर का स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने देशभर के 12,776 मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया था, जिनमें सभी 12 ज्योतिर्लिंग भी शामिल हैं। श्री महाकालेश्वर मंदिर का भी संरक्षण और पुनर्निर्माण अहिल्याबाई की दूरदृष्टि और धार्मिक समर्पण का परिणाम है।
बघेल ने यह भी कहा कि महारानी अहिल्याबाई होल्कर ने भारत की सभ्यता, संस्कृति और धार्मिक विरासत को संरक्षित रखने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई है। उन्होंने भगवान महाकाल से पूरे देश में सुख, शांति, समृद्धि, एकता और भाईचारे की भावना को प्रबल बनाने की प्रार्थना की।
इसी दिन केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने भी मंदिर पहुंचकर चांदी के द्वार से भगवान महाकाल के दर्शन किए। मंदिर समिति द्वारा उन्हें भी पवित्र प्रसाद और सम्मान स्वरूप दुपट्टा भेंट किया गया।