- डीआईजी और एसपी की मौजूदगी में उज्जैन में हुई बलवा ड्रिल: जवानों को दिया प्रशिक्षण, सिखाई गई भीड़ प्रबंधन तकनीक
- सूर्य के मीन राशि में प्रवेश से लगेगा मलमास, विवाह-गृहप्रवेश पर एक माह की रोक; इसी अवधि में आएंगे चैत्र नवरात्र
- वीरभद्र जी के कान में स्वस्ति वाचन के बाद सभा मंडप के चांदी के पट खोले गए: रजत शेषनाग मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल, श्रद्धालुओं ने किए दर्शन!
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: रजत चंद्र और गुलाब माला से सजे बाबा, स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट!
- धुलेंडी के साथ उज्जैन में शुरू हुआ गणगौर पर्व, महिलाएं 16 दिनों तक करेंगी पूजा; राजस्थान से मंगवाई जाती हैं ड्रेस
उज्जैन में कांग्रेस की संगठन सृजन बैठक 15 जून को, नदीम जावेद करेंगे कार्यकर्ताओं से संवाद; वरिष्ठ नेता रहेंगे मौजूद!
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन में कांग्रेस का संगठन सृजन कार्यक्रम एक बार फिर सक्रिय रूप में सामने आ रहा है। शनिवार, 15 जून को दोपहर 12 बजे शहर कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन, क्षीरसागर पर विशेष बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक नदीम जावेद जिले के ग्रामीण कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे और संगठनात्मक दिशा-निर्देश देंगे।
गौरतलब है कि 12 जून को अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के चलते कांग्रेस द्वारा समस्त निर्धारित बैठकें और आयोजनों को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया था, जिसमें संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत 13 जून को प्रस्तावित बैठक भी शामिल थी। अब यह बैठक 15 जून को आयोजित की जा रही है।
इस बैठक में नदीम जावेद के अलावा प्रदेश कांग्रेस के जिला प्रभारी चंदरसिंह सोंधिया, मध्य प्रदेश कांग्रेस के पर्यवेक्षक प्रताप भानु शर्मा, एवं विधायक भैरू सिंह बापू सुसनेर भी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष कमल पटेल ने बताया कि इस महत्वपूर्ण बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, वर्तमान एवं पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, जिला समन्वय समिति के सदस्य, अखिल भारतीय एवं प्रदेश कांग्रेस डेलीगेट्स, मोर्चा संगठनों के अध्यक्ष और सक्रिय कार्यकर्ता शामिल होंगे।
संगठन सृजन अभियान के तहत यह बैठक कांग्रेस की रणनीति को जमीनी स्तर तक मजबूती देने और आगामी चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने का प्रयास मानी जा रही है। इस अवसर पर ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बैठक में समय पर उपस्थित होने की अपील की गई है।