- उज्जैन में दिव्यांग दंपती ने मांगी सुरक्षा, बोले- FIR के बाद भी आरोपी बेखौफ घूम रहे; कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई न्याय की गुहार
- इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बहाने उज्जैन में हनीट्रैप, युवक का अपहरण कर अश्लील वीडियो से करोड़ों जैसी वसूली की कोशिश, 10 आरोपी गिरफ्तार
- नागदा के सरकारी कॉलेजों के छात्रों ने परिणाम पर उठाए सवाल, 47 विद्यार्थियों को कम अंक और सप्लीमेंट्री मिलने पर विश्वविद्यालय में किया प्रदर्शन
- दिल्ली छात्र प्रदर्शन के समर्थन में उज्जैन में विरोध प्रदर्शन: कैंडल मार्च के साथ 25 जुलाई को बड़े मार्च की तैयारी
- 'रक्तांचल-3' की स्टारकास्ट ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, भस्म आरती में शामिल होकर लिया बाबा का आशीर्वाद
बाबा रामदेव ने किया महाकाल दर्शन, बोले– “भगवान की कृपा से भारत बने स्वस्थ और समृद्ध”; बाबा रामदेव ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रयासों की भी सराहना की!
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग श्री महाकालेश्वर मंदिर में मंगलवार को योग गुरु बाबा रामदेव ने भगवान महाकाल का दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की। सुबह मंदिर पहुंचकर उन्होंने नंदी हाल में बैठकर मंत्रोच्चार और धार्मिक विधि के साथ अभिषेक-पूजन किया। इस दौरान मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने उनका पारंपरिक स्वागत कर सम्मान भी किया।
भगवान से देश के लिए की विशेष प्रार्थना
दर्शन और पूजन के बाद मीडिया से बातचीत में बाबा रामदेव ने कहा कि “महाकाल की कृपा से सभी का जीवन सुख, स्वास्थ्य और समृद्धि से परिपूर्ण हो। कोई अकाल मृत्यु, रोग या दुख का शिकार न बने। भारत पुनः स्वस्थ, शक्तिशाली और विकसित राष्ट्र के रूप में खड़ा हो – यही प्रार्थना मैंने भगवान महाकाल के चरणों में की है।”
योग गुरु ने श्रद्धापूर्वक कहा कि महाकाल के आशीर्वाद से ही जीवन में संतुलन और शांति संभव है। उन्होंने लोगों को योग और आयुर्वेद के माध्यम से निरोग जीवन अपनाने की प्रेरणा भी दी।
बाबा रामदेव ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि “मोहन यादव ने न केवल महाकाल मंदिर के दर्शन व्यवस्था को बेहतर बनाया है, बल्कि सनातन गौरव की प्रतिष्ठा और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण में भी महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। उनके नेतृत्व में मंदिर की महिमा और आस्था का वातावरण और भी बढ़ा है।”
पहले भी ले चुके हैं बाबा रामदेव महाकाल का आशीर्वाद
बाबा रामदेव का महाकाल से गहरा जुड़ाव रहा है। वे इससे पहले भी कई बार उज्जैन आकर बाबा महाकाल के दर्शन कर चुके हैं। हर बार वे मंदिर पहुंचकर भगवान से देश और समाज के कल्याण की प्रार्थना करते हैं।
उज्जैन का महाकालेश्वर मंदिर बारह ज्योतिर्लिंगों में सबसे महत्वपूर्ण स्थान रखता है। यहां आने वाले श्रद्धालु मानते हैं कि महाकाल का आशीर्वाद जीवन से सभी संकट और भय को दूर करता है। यही कारण है कि साधु-संत, राजनेता, योग गुरु और आम भक्त – सभी इस मंदिर में आकर अपने जीवन को धन्य मानते हैं।