- उज्जैन में दिव्यांग दंपती ने मांगी सुरक्षा, बोले- FIR के बाद भी आरोपी बेखौफ घूम रहे; कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई न्याय की गुहार
- इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बहाने उज्जैन में हनीट्रैप, युवक का अपहरण कर अश्लील वीडियो से करोड़ों जैसी वसूली की कोशिश, 10 आरोपी गिरफ्तार
- नागदा के सरकारी कॉलेजों के छात्रों ने परिणाम पर उठाए सवाल, 47 विद्यार्थियों को कम अंक और सप्लीमेंट्री मिलने पर विश्वविद्यालय में किया प्रदर्शन
- दिल्ली छात्र प्रदर्शन के समर्थन में उज्जैन में विरोध प्रदर्शन: कैंडल मार्च के साथ 25 जुलाई को बड़े मार्च की तैयारी
- 'रक्तांचल-3' की स्टारकास्ट ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, भस्म आरती में शामिल होकर लिया बाबा का आशीर्वाद
उज्जैन में भीड़भाड़ वाली सड़क पर साध्वी से बदसलूकी, पुलिस ने वीडियो सबूत कब्जे में लिए; जैन समाज में गुस्सा, आरोपी की तलाश तेज!
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन में सोमवार रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जिसने पूरे शहर और जैन समाज को झकझोर कर रख दिया है। जैन मंदिर से उपाश्रय जा रही साध्वी के साथ एक शख्स ने खुलेआम भीड़भाड़ वाले इलाके में छेड़छाड़ कर दी। यह घटना जैन समाज के प्रमुख पर्व पर्युषण के दौरान हुई, जब मंदिरों और आसपास के क्षेत्रों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहते हैं।
भीड़ के बीच साध्वी से बदसलूकी
सूत्रों के मुताबिक, नमक मंडी क्षेत्र में साध्वी मंदिर से उपाश्रय जा रही थीं। तभी अचानक एक बुजुर्ग व्यक्ति, जो अल्पसंख्यक समुदाय से बताया जा रहा है, भीड़ का फायदा उठाकर साध्वी के पास पहुंचा और उनसे बदसलूकी करने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया था, लेकिन कुछ ही देर बाद वह भीड़ का फायदा उठाकर वहां से भाग निकला। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो और फोटो समाज के लोगों ने कैद कर लिए हैं और पुलिस को सौंप दिए हैं।
जैन समाज ने दी शिकायत, पुलिस को सौंपे सबूत
घटना के बाद जैन समाज में गहरा आक्रोश फैल गया। खारा कुआं थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायतकर्ता श्रीपाल राजावत और ऋषभ देव जी छगनलाल जी पेढ़ी की ओर से आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा गया कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी में साध्वी के साथ छेड़छाड़ करना केवल एक महिला का अपमान नहीं, बल्कि पूरे जैन समाज का अपमान है। समाज ने पुलिस को आरोपी का वीडियो और फोटो सबूत के तौर पर सौंप दिए हैं और जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
मंदिर क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाने की उठी मांग
जैन समाज का कहना है कि धार्मिक पर्वों के दौरान साधु-साध्वियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। श्रीपाल राजावत ने बताया कि मंदिर और उपाश्रय के आसपास सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। उनका कहना था कि साध्वी के साथ हुई इस घटना ने पूरे समाज को आहत किया है और अब यह जरूरी है कि मंदिर क्षेत्र में पुलिस की तैनाती और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जाए।
पुलिस की कार्रवाई जारी
घटना को लेकर पुलिस भी हरकत में आ गई है। सीएसपी राहुल देशमुख ने जानकारी दी कि पुलिस की टीम आरोपी की तलाश में जुटी है और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। वहीं, एडिशनल एसपी नितेश भार्गव ने कहा कि आरोपी की पहचान करने और उसे पकड़ने के लिए सबूतों का बारीकी से विश्लेषण किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले में गंभीरता से कार्रवाई की जाएगी और दोषी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
समाज में गुस्सा, लोगों में चिंता
इस घटना के बाद शहर के जैन समाज के बीच गुस्सा साफ तौर पर देखा जा रहा है। लोग कह रहे हैं कि साध्वी जैसे तपस्वी जीवन जीने वाले संतों के साथ अगर खुलेआम बदसलूकी हो सकती है, तो आमजन की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी।