- 64 साल बाद संयोग: होली और जुमे की नमाज एक साथ, उज्जैन में हाई अलर्ट; पुलिस ने बढ़ाई निगरानी
- 15 मार्च से बदलेगी बाबा महाकाल की दिनचर्या, गर्मी के आगमन पर ठंडे जल से होगा स्नान; आरतियों के समय में होगा परिवर्तन
- महाकाल के आंगन में सबसे पहले मनेगी होली, 13 मार्च को सांध्य आरती बाद होगा होलिका पूजन; 14 मार्च को भस्म आरती में भगवान को अर्पित होगा हर्बल गुलाल
- भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक और रजत मुकुट से हुआ बाबा महाकाल का अलौकिक श्रृंगार, भस्म अर्पण के बाद भक्तों ने किए साक्षात दर्शन
- आज की सबसे बड़ी सुर्खियाँ | सिर्फ एक Click पर पाएं ताज़ा अपडेट्स | Ujjain Live
भस्म आरती: मस्तक पर रजत चंद्र के साथ ॐ और त्रिपुण्ड अर्पित कर बाबा महाकाल का किया गया दिव्य श्रृंगार!

उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मंगलवार तड़के सभा मंडप में वीरभद्र जी के कान में स्वस्ति वाचन कर घंटी बजाकर भगवान से आज्ञा लेकर सभा मंडप वाले चांदी के पट खोले गए। उसके बाद गर्भगृह के पट खोलकर भगवान को जल से स्नान कराया गया। वहीं नंदी हाल में नंदी जी का स्नान, ध्यान, पूजन किया गया।
बता दें कि मंदिर के कपाट खुलने के बाद भगवान महाकाल का दूध, दही, घी, शहद, फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक पूजन किया गया। इसके बाद प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद मस्तक पर रजत चंद्र के साथ ॐ और त्रिपुण्ड अर्पित कर बाबा महाकाल का दिव्य श्रृंगार किया गया। फिर महा निर्वाणी अखाड़े की ओर से भस्म अर्पित की गई और भगवान महाकाल को भस्म चढ़ाई गई। मान्यता है कि भस्म अर्पित करने के बाद भगवान निराकार से साकार रूप में दर्शन देते हैं। इस दौरान बाबा महाकाल ने मस्तक पर चंदन का तिलक और सिर पर शेषनाग का रजत मुकुट धारण कर रजत की मुंडमाला और रजत जड़ी रुद्राक्ष की माला के साथ-साथ सुगंधित पुष्प से बनी फूलों की माला धारण की। बाबा को फल और मिष्ठान का भोग लगाया गया।
वहीं, मंदिर में जैसे ही बाबा महाकाल के दर्शन शुरू हुए, वैसे ही चारों ओर जय श्री महाकाल की गूंज गुंजायमान हो गई और बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया।