- आज की सबसे बड़ी सुर्खियाँ | सिर्फ एक Click पर पाएं ताज़ा अपडेट्स | Ujjain Live
- प्रख्यात कवि डॉ. कुमार विश्वास पहुंचे बाबा महाकाल के दरबार, नंदी हॉल से बाबा के दर्शन कर लगाया ध्यान; कहा - महाकाल की कृपा पीढ़ियों से परिवार पर बनी हुई है
- भगवान महाकाल की शरण में पहुंचे केएल राहुल, गर्भगृह की देहरी से की पूजा-अर्चना
- महाकाल को भेंट: शहजादपुर के भक्त ने अर्पित किया 3 किलो से अधिक वजनी चांदी का जलपात्र, रांची से आए भक्त ने चांदी का मुकुट और नाग कुंडल किए समर्पित
- भस्म आरती: वीरभद्र जी के स्वस्ति वाचन के बाद खोले गए महाकालेश्वर मंदिर के पट, पंचामृत अभिषेक और रजत मुकुट से सुसज्जित हुए बाबा महाकाल
भस्म आरती: त्रिनेत्र त्रिपुण्ड, भांग, चंदन, ड्राईफ्रूट और फूल अर्पित कर बाबा महाकाल का किया गया दिव्य श्रृंगार!

उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में रविवार तड़के सभा मंडप में वीरभद्र जी के कान में स्वस्ति वाचन कर घंटी बजाकर भगवान से आज्ञा लेकर सभा मंडप वाले चांदी के पट खोले गए। उसके बाद गर्भगृह के पट खोलकर भगवान को जल से स्नान कराया गया। वहीं नंदी हाल में नंदी जी का स्नान, ध्यान, पूजन किया गया।
बता दें कि मंदिर के कपाट खुलने के बाद भगवान महाकाल का दूध, दही, घी, शहद, फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक पूजन किया गया। इसके बाद प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद भांग, चंदन, ड्राईफ्रूट, त्रिनेत्र त्रिपुण्ड और फूल अर्पित कर बाबा महाकाल का दिव्य श्रृंगार किया गया। फिर महा निर्वाणी अखाड़े की ओर से भस्म अर्पित की गई और भगवान महाकाल को भस्म चढ़ाई गई। मान्यता है कि भस्म अर्पित करने के बाद भगवान निराकार से साकार रूप में दर्शन देते हैं। इस दौरान बाबा महाकाल ने शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुण्डमाल और रुद्राक्ष की माला के साथ-साथ सुगंधित पुष्प से बनी फूलों की माला धारण की। बाबा को फल और मिष्ठान का भोग लगाया गया।
वहीं, मंदिर में जैसे ही बाबा महाकाल के दर्शन शुरू हुए, वैसे ही चारों ओर जय श्री महाकाल की गूंज गुंजायमान हो गई और बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया।